{"_id":"5a9d795b4f1c1b82408b55d4","slug":"11520269659-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवरात्रि पर शराब का लंगर लगाने वालों पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवरात्रि पर शराब का लंगर लगाने वालों पर कार्रवाई की मांग
Updated Mon, 05 Mar 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
‘शिवरात्रि पर शराब का लंगर लगाने वालों पर हो कार्रवाई’
श्री रामनवमी शोभा यात्रा कमेटी की बैठक का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
श्री सनातन धर्म सभा के तत्वाधान में श्रीराम नवमी शोभा यात्रा कमेटी की बैठक लाल चंद जिंदल की अध्यक्षता में एसडीएसई सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुई। इस दौरान शिवरात्रि की शोभायात्रा के अवसर पर कुछ शरारती तत्वों की ओर से शराब बांटे जाने की निंदा की।
उन्होंने मांग की कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही यह भी फैसला किया गया कि श्री सनातन धर्म सभा सभी संस्थाओं के सहयोग से शोभा यात्राओं के लिए भव्य रथ तैयार करवाएगी।
इस दौरान नगर की सभी धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं, प्रतिष्ठित मंदिरों व संकीर्तन मंडलियों, बाजार एसोसिएशन के प्रतिनिधि शामिल हुए। सभी ने यात्रा में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आश्वासन दिया। इस मौके पर हिंदू धर्म से जुड़ी सभी प्रमुख संस्थाओं ऑल इंडिया हिंदू सुरक्षा समिति, शिव सेना हिंदुस्तान, श्री शिरडी साईं बाबा मंदिर ट्रस्ट, त्रिनेत्र शक्ति सेना, वीर हकीकत राय सभा, वंदेमातरम दल, शिवा शक्ति मंडल, राष्ट्रीय बाहवलपुर महासंघ, अग्रवाल सभा, खत्री सभा, ब्राह्मण सभा, श्री वामन अवतार मंदिर, धर्म जागरण मंच अग्रवाल समाज सभा, बुंदेला मंदिर सोसायटी, उतराखंडी विचार समूह, विश्व हिन्दू परिषद, श्री हनुमान मंदिर बिशन नगर, श्री राधे श्याम मंदिर अर्बन एस्टेट, शनि देव मंदिर, श्री हनुमान मंदिर राजपुरा रोड़, साधक परिवार मंडल, तुंग नाथ मंदिर, भूतनाथ मंदिर, साई निष्काम गऊ सेवा, सर्वोपरि मंदिर प्रबंधक कमेटी सहित बहुत सारी संस्थाओं ने भाग लिया और उन्होंने इस बार शोभा यात्रा में पूरे जोर-शोर से शामिल होने की घोषणा की।