{"_id":"5a7b31364f1c1b9f268b8ce3","slug":"11518022966-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत
Updated Wed, 07 Feb 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
राजपुरा।
राजपुरा-पटियाला रोड खेड़ी गंडिया के पास एक कार ने साइकिल सवार को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव आकड़ निवासी निर्मल सिंह ने खेड़ी गंडिया पुलिस में दर्ज करवाई गई शिकायत में बताया कि वह अपने मामा के बेटे सुखविंद्र सिंह (42) निवासी गांव जखड़ा के साथ राज मिस्त्री का कार्य करते हैं। मंगलवार देर शाम वह राजपुरा में अपना काम खत्म कर अपनी-अपनी साइकिल से घर जा रहे थे। सुखविंद्र सिंह जब खेड़ी गंडिया के पास साइकिल से उतरकर उसका इंतजार करने लगे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें कुचल दिया। निर्मल सिंह ने बताया कि उन्होंने फौरन वहां से गुजर रहे बाइक सवार को रोककर गंभीर घायल सुखविंद्र सिंह को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।