{"_id":"5a0486054f1c1b9f678ba334","slug":"11510245893-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला में निकाली गई जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला में निकाली गई जागरूकता रैली
Updated Thu, 09 Nov 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जागरूकता रैली के जरिये बताए कानूनी हक
- राष्ट्रीय कानूनी सेवा दिवस के मौके पर हुआ आयोजन
- पटियाला में 10 दिवसीय समागम का हुआ आगाज
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से वीरवार को राष्ट्रीय कानूनी सेवाएं दिवस मनाया गया। इस मौके पर एक जागरूकता रैली निकालकर दस दिवसीय प्रोग्रामों की शुरुआत की गई। जिला एवं सेशन जज संजीव बेरी की ओर से अन्य जजों, डीसी कुमार अमित, एसएसपी डॉ. एस भूपति व अन्य सीनियर अधिकारियों की मौजूदगी में रैली को हरी झंडी दी गई।
जिला एवं सेशन जज संजीव बेरी ने बताया कि इस 10 दिवसीय प्रोग्राम में जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी की ओर से घर से दरवाजा मुहिम, लिखित लेख मुकाबला, जेलों में जागरूकता कैंप, कानूनी जागरूकता कैंप लगाए जाएंगे। बताया कि घर से दरवाजा मुहिम, मुफ्त कानूनी जागरूकता कैंप, जेलों में जागरूकता कैंप के अलावा 17 नवंबर को सुबह 11 बजे एडीआर सेंटर जिला कोर्ट पटियाला में आम जनता के लिए शिकायत निवारण कैंप लगाया जाएगा।
इस प्रोग्राम के अलावा सीजेएम कम सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी पटियाला आशीष कुमार बांसल की ओर से कानूनी जागरूकता कैंप भी लगाया गया। इसमें लेख लेखन मुकाबले, स्किट मुकाबले कराए गए। यह जागरूकता रैली जिला कोर्ट से शुरू होकर ट्रैफिक लाइटों, शेरां वाला गेट से होते हुए वापस जिला कोर्ट में आकर समाप्त हुई।
विज्ञापन
फोटो नंबर-09पीटीएल02पी
कैप्शन-पटियाला में राष्ट्रीय कानूनी सेवा दिवस मौके निकाली गई जागरूकता रैली।