{"_id":"595137614f1c1b062b8b4891","slug":"11498494817-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सुनिल जाखड़ का राजपुरा व बनूड़ में जोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सुनिल जाखड़ का राजपुरा व बनूड़ में जोरदार स्वागत
Updated Mon, 26 Jun 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
पंजाब को नंबर वन बनाएंगे: जाखड़
राजपुरा। पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सोमवार को कहा कैप्टन सरकार अर्थिक तंगी से जूझ रहे किसानों के फसली कर्जे को माफ करके ऐतिहासिक कदम उठाया है। अकाली-भाजपा सरकार के शासन में बिगड़ी अर्थव्यवस्था को सुधारकर पंजाब को नंबर वन प्रदेश बनाना कांग्रेस सरकार का लक्ष्य है।
जाखड़ प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद राजपुरा पहुंचे थे। उनका राजपुरा व बनूड़ में विधायक सरदार हरदयाल सिंह कंबोज की अगुवाई में ब्लाक कांग्रेस शहरी के प्रधान नरेंद्र शास्त्री, पीपीसीसी सचिव मुरलीधर अरोड़ा व ब्लाक कांग्रेस देहाती के प्रधान सरदार बलदेव सिंह गदोमाजरा के साथ कार्यकताओं ने फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर जाखड़ ने कैप्टन सरकार के 100 दिनों के कार्यकाल की प्राप्तियों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार अर्थिक तंगी से जूझ रहे किसानों के फसली कर्जे को माफ करके ऐतिहासिक कदम उठाया है। जाखड़ ने कहा कि पिछले दस वर्षों से परेशानी झेल रहे किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे थे।
सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 10 लाख 25 हजार किसानों का कर्ज माफ करते हुए उनके जख्मों पर मरहम लगाने का कार्य किया है। जाखड़ ने कहा कि पिछले 10 वर्ष के शासन में अकालियों ने किसानों को राहत की बजाए केवल गुमराह कर अपनी तिजोरियां भरने का कार्य किया। उनके जाते ही खाली खजाने के साथ पूरे बिगड़े हुए सिस्टम को ठीक करने का काम कांग्रेस सरकार के मंत्री कर रहे हैं, जैसे ही पंजाब की अर्थव्यवस्था पटरी पर आ जाएगी, प्रदेश के सभी रुके हुए कार्यो को गति देकर पहले की तरह पंजाब को नंबर एक राज्य बनाया जाएगा। इस मौके पर महिंद्र सहगल, गुरिंद्र सिंह दूआ, सुशील अरोड़ा, प्रमोद बबर, पवन पिंका, भुपिंद्र सैनी, सुरेश वधावन, योगेश गोल्डी, अभिनव ओबराय, संजीव बांसल, अमनदीप सिंह, सुच्चा सिंह, कुलदीप वर्मा मौजूद थे।