{"_id":"5bdb1d23bdec2269385b6706","slug":"111541086499-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापिका अमनप्रीत कौर की जबरन बदली पर भडक़े गांव वासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यापिका अमनप्रीत कौर की जबरन बदली पर भडक़े गांव वासी
Updated Thu, 01 Nov 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
अध्यापिका के तबादले पर भड़के ग्रामीण, प्रदर्शन
राजपुरा। गांव मंडियाणा के सरकारी मिडिल स्कूल में कार्यरत विज्ञान विषय अध्यापिका अमनप्रीत कौर की जबरन बदली बीते दिनों शिक्षा विभाग की ओर से कर दी। अध्यापिका का कसूर विभागीय तानाशाही का विरोध रहा क्योंकि सरकार एसएसए /रमसा अध्यापकों को वेतन कटौती कर रेगुलर करने की शर्त पर अड़ी हुई है। इस तानाशाही पर गांव के लोग भड़क गए और वो किसी भी कीमत पर अपने इस होनहार अध्यापक को खोना नहीं चाहते हैं। ग्रामीण तीन से विरोध कर रहे हैं। बच्चों का भी कहना है कि जब तक तबादला नहीं रुकेगा वह स्कूल नहीं आएंगे। गांव के सरपंच जीत सिंह, मनी सिंह, रौनकी राम लखवीर कौर, ज्योति रानी, सीमा रानी ने विभाग के इस जबरन फैसले के चलते स्कूल में ताला लगा दिया है।