फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   भाजपा के डिम्पी को हरा कर पांच वोटों जीत दर्ज कर कौंसिल प्रधान बने शास्त्री

भाजपा के डिम्पी को हरा कर पांच वोटों जीत दर्ज कर कौंसिल प्रधान बने शास्त्री

Mon, 26 Mar 2018 10:40 PM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के डिम्पी को हरा कर पांच वोटों जीत दर्ज कर कौंसिल प्रधान बने शास्त्री
इस वर्ष राजपुरा इलाके में विकास कार्यों पर 100 करोड़ खर्च करेंगे : कंबोज
विज्ञापन

नगर काउंसिल के प्रधान पद के लिए सोमवार को हुए चुनाव
भाजपा के डिंपी को हराकर पांच वोटों जीत दर्ज कर काउंसिल प्रधान बने शास्त्री
कहा-लोगों को जो उम्मीद है, उनको पूरा कर शहर को अति सुंदर शहर बनाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
राजपुरा।
नगर काउंसिल के प्रधान पद के लिए सोमवार को हुए चुनाव में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार नरिंदर शास्त्री ने अपने विरोधी भाजपा उम्मीदवार मनदीप सिंह उर्फ डिंपी राणा को पांच वोटों से हरा कर नगर काउंसिल के लिए प्रधान चुन लिए गए। इस मौके पर मौजूद विधायक राजपुरा हरदियाल सिंह कंबोज व मदन लाल जलालपुर सहित समूह पार्षदों व कांग्रेस हाईकमान के नेताओं ने शास्त्री के प्रधान चुनने पर धन्यवाद किया और शहर का विकास कंबोज व जलालपुर सहित पार्षदों के सहयोग से करने का उन्होंने नेताओं और कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया। प्रधान चुने जाने के बाद शास्त्री अपने समर्थकों व पारिवारिक सदस्यों के साथ गुरुद्वारा सिंह सभा श्री दुर्गा मंदिर, श्री शिव मंदिर नलास सहित अन्य धार्मिक स्थानों में पहुंच नतमस्तक होकर भगवान से आशीर्वाद लिया।
इस मौके पर शास्त्री को प्रधान चुने जाने पर मुबारक बाद देते हुए कंबोज ने कहा कि इलाके के लोगों की लंबे समय से मांग थी की एक होनहार, पार्टी को समर्पित, शहर को समर्पित कार्यकर्ता नरिंदर शास्त्री को काउंसिल का प्रधान बनाया जाए। काउंसिल में हुई मीटिंग में तीस काउंसलर शामिल हुए, जिसमें 16 वोट शास्त्री को मिले और उनमें 11 वोट विरोधी उम्मीदवार को पड़ने पर शास्त्री पांच वोट से जीत गए। आने वाले वर्ष में राजुपरा के विकास कार्यों पर 100 करोड़ खर्चेंगे। इसके लिए भाखड़ा नहर से पीने का साफ पानी इलाके के लोगों को देने के लिए 300 करोड़ खर्च किए जाएंगे। जिसमें 200 करोड़ घनौर में लगेंगे और 121 करोड़ राजपुरा इलाके में लगेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व प्रधान नगर कौंसिल रजिंदर राजा, पीपीसीसी सचिव मुरलीधर अरोड़ा, पीपीसीसी सदस्य निर्भय ङ्क्षसह मिल्टी, हरदीप सिंह लाडा, ओम प्रकाश भटेजा, गुरिंदर ङ्क्षगदी, भुपिन्द्र सिंह सैणी, दिनेश कुमार मुकेश कुमार ठेकेदार, वरिष्ठ समाज सेवी चरनजीत सिंह मंगी, जगदीश जगा, अमनदीप सिंह नागी, देवकी नंदन, प्रेम भटेजा, सुरेश वधावन, सुरिंदर मुखी, नरिंदर सोनी, यश पाल सिंधी, योगेश गोल्डी, अशोक कुमार बिट्टू, राकेश दूरेजा, ललित डाहरा, बलदेव बिल्लू, पवन पिंका, सुशील अरोड़ा, हरी चंद फौजी, महेश पहुजा, रमेश पाहवा, मनोहर लाल खेड़ा गज्जू, चेतन दास, सहित बहुत बढी संख्या में शहर निवासी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed