फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   पीयू में धरना

पीयू में धरना

Tue, 06 Feb 2018 10:00 PM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
पीयू में धरना
पीयू में वीसी दफ्तर के आगे अध्यापकों ने दिया धरना
विज्ञापन

कॉलेजों की ग्रांट में कटौती का विरोध, सरकार की उच्च शिक्षा नीतियों को गलत बताया
मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
पंजाबी यूनिवर्सिटी एरिया के पंजाब एवं चंडीगढ़ कालेज टीचर्स यूनियन के साथ संबंधित कॉलेजों के अध्यापकों ने पिछले लंबे समय से लंबित मांगों के समर्थन में मंगलवार को यूनिवर्सिटी में वीसी दफ्तर के आगे जोरदार धरना दिया। मौके पर प्रदेश सरकार पर उच्च शिक्षा विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया गया। यूनियन ने फैसला लिया कि अगर सरकार ने उनकी मांगों की तरफ ध्यान न दिया तो अगला एक्शन जल्द लिया जाएगा।

यूनियन के उप प्रधान प्रोफेसर अवतार सिंह ने उच्च शिक्षा की कार्यशैली पर निराशा जताते हुए कहा कि सरकार ने अब तक किए वादों को पूरा नहीं किया। एरिया सेक्रेटरी प्रोफेसर बलबीर सिंह ने कहा कि कॉलेजों की ग्रांट में लगातार हो रही कटौती एक तरफ अध्यापकों को तनख्वाह मिलने में बाधा बन रही है वहीं स्टूडेंट्स की फीसों में भी इस कारण लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। सरकारी कॉलेजों के अध्यापक नेता प्रोफेसर बरजिंदर सिंह टोहड़ा ने सरकारी कॉलेजों के प्रति सरकार के रवैए को उदासीन बताते हुए कहा कि सरकार की नई आर्थिक नीति शिक्षा विरोधी है। इससे साफ जाहिर होता है कि उच्च शिक्षा के लिए रखा गया नाममात्र बजट सरकार की शिक्षा नीति को स्पष्ट करता है। सरकार की इन नीतियों के खिलाफ संघर्ष छेड़ने की जरूरत है। धरने के बाद अध्यापकों ने अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन वीसी के जरिए सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को भेजा। धरने में एडिड कॉलेज अध्यापक, सरकारी कॉलेज अध्यापक और पंजाबी यूनिवर्सिटी के अध्यापकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed