{"_id":"6065e680b9eef8178e314ae3","slug":"10th-student-died-after-three-days-of-road-accident-in-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला हादसे में तीसरी मौत : होली के दिन किसानों के समर्थन में दे रहे थे धरना, फॉर्च्यूनर ने था कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला हादसे में तीसरी मौत : होली के दिन किसानों के समर्थन में दे रहे थे धरना, फॉर्च्यूनर ने था कुचला
Thu, 01 Apr 2021 09:06 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 01 Apr 2021 09:06 PM IST
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
होली के दिन पटियाला में थापर कॉलेज चौक पर तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर से हुए हादसे में घायल किशोर ने भी गुरुवार को कोलंबिया एशिया अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में मरने वालों की संख्या अब तीन हो गई है। परमवीर अत्तरी नाभा रोड स्थित गांव इंद्रपुरा का रहने वाला था और 10वीं का विद्यार्थी था।
विज्ञापन
होली वाले दिन परमवीर कुछ और नौजवानों के साथ थापर कॉलेज चौक में किसानों के समर्थन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहा था। इसी बीच परमवीर के साथ प्रदर्शन कर रहे गुरप्रीत सिंह व इंद्रजीत सिंह को भादसों की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने कुचल दिया था। पुलिस के मुताबिक परमवीर सिंह को सिर में गंभीर चोट के अलावा और कई चोटें लगी थीं। उसकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी। हादसे में घायल गुरप्रीत सिंह की हालत नाजुक बनी है। उसका कोलंबिया एशिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीजीआई में दाखिल गर्भवती महिला व उसका पति भी गंभीर है।
विज्ञापन
आबकारी निरीक्षक को न्यायिक हिरासत पर जेल भेजा
हादसे के आरोपी फॉर्च्यूनर चालक आबकारी निरीक्षक प्रितपाल सिंह को गुरुवार दोपहर बाद पुलिस ने पटियाला अदालत पेश किया। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी को पटियाला में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) रणदीप कुमार की अदालत में पेश किया गया था। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी के रिमांड की मांग नहीं की थी।
विज्ञापन