{"_id":"5bc8b92dbdec22695a4bdde1","slug":"101539881261-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलाजिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलाजिम
Updated Thu, 18 Oct 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
सरकार खिलाफ सड़कों पर उतरे मुलाजिम
24 घंटे की भूख हड़ताल की और पुतला फूंक प्रदर्शन किया
सरकारी मुलाजिमों से जबरन क्वार्टर खाली कराने का विरोध किया
बढ़ती महंगाई पर काबू पाने की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन और दि क्लास फोर्थ गवर्नमेंट इंप्लाइज यूनियन की ओर से संयुक्त रूप से सिंचाई विभाग के तीसरा व चौथा दर्जा मुलाजिमों की मांगों के समर्थन में वीरवार को 24 घंटे की भूख हड़ताल की गई और साथ ही नाभा रोड पर पुतला फूंक प्रदर्शन व रैली की गई। इस मौके पर सरकारी मुलाजिमों से सरकारी क्वार्टर जबरन खाली कराने का विरोध भी किया गया।
इस मौके पर मुलाजिम नेता दर्शन सिंह लुबाना, जगमोहन नौलखा आदि ने कहा कि केंद्र व पंजाब सरकार लोगों पर गैरजरूरी टैक्स लगाकर और पंजाब कैबिनेट की ओर से राज्य की 17 वस्तुओं के लिए स्टांप ड्यूटी की कीमतें दोगुना कर पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे लोगों पर और मार की है। इस मौके पर अध्यापकों की तनख्वाहें कम करने और चार महंगाई भत्ते की किश्तें न देने का भी विरोध किया गया। मुलाजिम नेताओं ने कहा कि सरकार इस बार हर साल दिवाली के त्योहार मौके चौथा दर्जा मुलाजिमों को मोड़ने योग्य दिया जाने वाला त्योहारी कर्ज देने में भी हाथ पीछे खींच रही है। इस मौके पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और बढ़ती महंगाई पर काबू पाने की मांग की गई। आगे कहा कि वह 21 अक्तूबर की अध्यापक रैली में शामिल होंगे और 26 को मुलाजिमों की सांझी मांगों के लिए की जाने वाली पटियाला महारैली में भी सामूहिक तौर पर शामिल होंगे।