{"_id":"8ab555425beb930506cb5c3f6ec9f1b1","slug":"sai-college-won-the-badminton-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"साईं कॉलेज ने जीती बैडमिंटन प्रतियोगिता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साईं कॉलेज ने जीती बैडमिंटन प्रतियोगिता
पठानकोट
Updated Tue, 15 Oct 2013 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साईं पालीटेक्निक कॉलेज बधानी के इनडोर स्टेडियम में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल मैच का शुभारंभ चेयरमैन एसके पुंज एवं एमडी तृप्ता पुंज ने किया। मैच साईं पालीटेक्निक कॉलेज बधानी और जीईएस पालीटेक्निक कॉलेज होशियारपुर के बीच खेला गया। साईं कॉलेज बधानी ने होशियारपुर कॉलेज को 3-2 से पराजित किया। विजेता टीम को चेयरमैन एसके पुंज, एमडी तृप्ता पुंज तथा वाइस प्रिंसिपल ने बधाई दी। इस मौके पर कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल मुकेश गुप्ता, रमेश कुमार, प्रधान एसआरसी, अभिमन्यु जोशी तथा कॉलेज के विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन