{"_id":"ddcae7677df41c695c1da66d05a9e606","slug":"as-mentally-disturbed-person-commits-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी को कमरे से बाहर कर खुद लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी को कमरे से बाहर कर खुद लगाया फंदा
पठानकोट।
Updated Wed, 16 Oct 2013 10:58 PM IST
विज्ञापन
शहर के जगतू मोहल्ला में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान राकेश कुमार केशी (38) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक राकेश कुमार मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता था और कुछ समय से मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था।
इसलिए परिवार वाले उसे कभी अकेला नहीं छोड़ते थे। मंगलवार रात को साढ़े आठ बजे राकेश कुमार अपनी बेटी रिया के साथ नीचे कमरे में मौजूद था, जबकि उसकी पत्नी स्वीटी छत पर रसोई में खाना पका रही थी। इस दौरान राकेश ने बच्ची को कमरे से बाहर निकाल दिया और भीतर से कुंडी लगा ली।
रिया के शोर मचाने पर स्वीटी छत से नीचे आई और लोगों को इकट्ठा किया। दरवाजे की कुंडी तोड़कर लोग भीतर कमरे में दाखिल हुए और फंदे से लटके राकेश को देखकर सन रह गए। जब तक उसे नीचे उतारा गया, राकेश की मौत हो चुकी थी। जानकारी मिलने पर थाना डिवीजन नं.2 की पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। थाना डिवीजन नं.2 के एएसआई अजविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि राकेश लंबे समय से मानसिक तौर पर परेशान था और उसकी वजह से उसने खुदकुशी की है।