फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   48-hour hunger strike if did not start buying rice

48 घंटे में धान की खरीद शुरू नहीं हुई तो भूख हड़ताल

Wed, 16 Oct 2013 10:59 PM IST
गुरदासपुर
गुरदासपुर Updated Wed, 16 Oct 2013 10:59 PM IST
विज्ञापन
48-hour hunger strike if did not start buying rice
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जनरल सचिव फतेह जंग सिंह बाजवा ने सरकार को धान की खरीद के लिए 48 घंटों का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर इस दौरान धान की सरकारी खरीद शुरू नहीं की तो सड़कों पर रोष प्रदर्शन कर भूख हड़ताल की जाएगी। बुधवार को भी कस्बा श्री हरगोबिंदपुर की अनाज मंडियों में धान की सरकारी खरीद न होने के विरोध में कांग्रेस पार्टी और किसान संघर्ष समिति ने प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर नारेबाजी की।  
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए फतेह सिंह बाजवा ने कहा कि किसान हितैषी कहलवाने वाली बादल सरकार ने अब तक धान की खरीद शुरू नहीं करवाई है। उन्होंने बताया कि सरकार की तरफ से धान की तयशुदा कीमत 1345 रुपये रखी गई है जबकि कई जगह प्राइवेट शैलर वाले या आढ़ती किसानों के धान को 900 से 1100 रुपये में खरीद कर किसानों को लूट रहे हैं। उन्होंने बताया कि किसानों की इस दुर्दशा के लिए बादल सरकार जिम्मेदार है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार फसलों का सही मूल्य न देकर किसानी को भिखारी बनाने पर तुली हुई है। उन्होंने सरकार से मांग की कि धान का उचित मूल्य देकर सरकारी खरीद शुरू करवाई जाए। अकाली विधायक देसराज धुग्गा पर तमाशबीन बने होने का आरोप लगाया। बाजवा ने कहा कि किसान ही नहीं कर्मचारी, व्यापारी और उद्योगपति भी बादल सरकार की नीतियों से नाखुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोई ऐसी चीज नहीं जिस पर सरकार ने टैक्स न लगाया हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर मकान और प्लॉट मुफ्त में रेगुलर किए जाएंगे। उन्होंने दावे के साथ कहा कि बादल सरकार से दुखी हर वर्ग के लोग चुनाव के इंतजार में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बादल सरकार किसानों की जमीनें छीन रही है। किसानों का लूट के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।


 इस मौके किसान नेता सविंदर सिंह ठठीखहरा, महेंदर सिंह चीमाखुडी, कांग्रेस नेता बलविंदर सिंह लाडी, साहब सिंह भर, भूपिंदर पाल सिंह,  बलविंदर सिंह भिंदा, स्वामी पाल, सुखप्रीत सिंह, अवतार बोहजा, यकीन सिंह, कुलवंत सिंह, बख्शीस सिंह आदि ने भी धरने को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed