फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   One Arrested in firing on Jewellery shop in Bathinda

Bathinda: ज्वेलर की दुकान पर फायरिंग करने के मामले में एक गिरफ्तार, गैंगस्टर हैरी मोड़ ने चलवाई थी गोली

Sat, 29 Jul 2023 10:42 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 29 Jul 2023 10:42 AM IST
सार

पिछले दस दिन से गैंगस्टर हैरी मोड़ ज्वेलर गुरसेवक सिंह से 25 लाख रुपये की फिरौती मांग रहा था। दुकानदार द्वारा फिरौती न दिए जाने के बाद गैंगस्टर हैरी ने उक्त फायरिंग की घटना को अपने गुर्गे के जरिये अंजाम दिलाया ताकि दुकानदार को डरा कर फिरौती हासिल की जा सके।

विज्ञापन
One Arrested in firing on Jewellery shop in Bathinda
सीसीटीवी में कैद फायरिंग का आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

बठिंडा की मौड़ मंडी के ज्वेलर की दुकान पर गैंगस्टर हैरी मोड़ द्वारा अपने गुर्गे से करवाई गई फायरिंग मामले में सीआईए स्टाफ 2 की पुलिस ने करण नाम के एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवक से 30 बोर का एक हथियार भी बरामद किया है। वहीं पकडे़ गए युवक के साथी की तलाश जारी है। गोली चलाने वाले का नाम बिन्नी बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार गैंगस्टर हैरी मोड़ के गांव मोड़ से संबंध रखने वाले युवक बिन्नी और करण से ही गैंगस्टर ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिलाया था। इस घटना के बाद मोड मंडी में ज्वेलर्स ने दुकानें बंद कर प्रदर्शन किया और अन्य लोगों ने अपनी दुकानें बंद रखी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की तो पता चला कि करण के साथी बिन्नी ने ही ज्वैलर की दुकान पर गैंगस्टर हैरी के कहने पर फायरिंग की थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अगले जनम मोहे बिटिया न कीजो: बेटे की चाह में दरिंदा बना पिता, मासूम पर ढाए ऐसे जुल्म...जान ही देनी पड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार शाम को सीआईए स्टाफ 2 के इंस्पैक्टर करणवीर सिंह ने पुलिस पार्टी समेत करण को गिरफ्तार किया। पकडे़ गए युवक से पुलिस ने 30 बोर का एक हथियार बरामद किया है। एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि पुलिस ने करण नाम के युवक को गिरफ्तार कर उससे हथियार बरामद किया है। गोली चलाने वाले बिन्नी की तलाश जारी है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed