फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   No need to worry about the state treasury Manpreet Badal: CM Badal

मनप्रीत बादल को प्रदेश खजाने की चिंता करने की जरूरत नहीं : मुख्यमंत्री बादल

Mon, 30 Sep 2013 10:42 PM IST
अमर उजाला, बटाला
अमर उजाला, बटाला Updated Mon, 30 Sep 2013 10:42 PM IST
विज्ञापन
No need to worry about the state treasury Manpreet Badal: CM Badal
पंजाब के बटाला में कस्बा फतेहगढ़ चूड़ियां में प्रदेश मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने सोमवार को दो दिवसीय विधान सभा क्षेत्र फतेहगढ़ चूढ़िया में संगत दर्शन के पहले दिन बटाला के डायमंड रिजोर्ट में हल्का फतेहगढ़ चढ़ियां के लोगों की समस्याएं सुनी।
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्यमंत्री द्वारा विधान सभा क्षेत्र फतेहगढ़ चूड़ियां के 85 गांवों की पंचायतों को सड़कों, स्कूलों, वॉटर वर्कस, गलियों, नालियों, और विकास के लिए 7 करोड़ 81 लाख रुपये की ग्रांट जारी की गई। कार्यक्रम में हल्का इंचार्ज फतेहगढ़ चूड़ियां और पूर्व पंजाब विधान सभा के स्पीकर निर्मल सिंह काहलों ने बादल के संगत दर्शन समारोह की प्रशंसा की।
विज्ञापन


 इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत पाक सीमा पर चल रहे कड़वेपन के कारण मनमोहन सिंह और नवाज शरीफ की बातचीत के अच्छे नतीजे आने की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी तक दोनों देशों के बीच जो बातचीत हुई है वह फेल साबित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान प्रताप सिंह बाजवा के बारे में कहा कि कांग्रेस प्रधान सोनिया गांधी द्वारा बाजवा की अगुवाई में गए किसानों के वफद को न मिलना साबित करता है कि प्रताप बाजवा की कोई भी परवाह नही करता।  प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाने की बजाय स्थानीय कांग्रेस नेता क्षेत्र के विकास में रोड़े डाल रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पंजाब से भेदभाव करने वाली नीतियों के कारण वर्तमान समय में प्रदेश की खेती और इंडस्ट्री तबाह हो गई है।

पंजाब की मौजूदा सरकार के खिलाफ बेबुनियाद बयानबाजी करने से पहले पीपीपी नेता मनप्रीत सिंह बादल को यह याद रखना चाहिए कि प्रदेश के लोगों ने उसकी पारटी को बार बार रद् किया है। मनप्रीत बादल को प्रदेश के खजाने की चिंता करने की कोई जरूरत नही है, क्योंकि इस काम को करने में वह स्वयं सक्षम है।


उन्होंने कांग्र्रेस पार्टी को कहा कि वह अपने अंदर देखे कि उनकी पार्टी के पंजाब विरोधी स्टैंड के कारण प्रदेश को कितना नुकसान हुआ है। इस मौके पर रविकरण सिंह काहलों ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को दोशाला प्रदान करके सम्मानित किया। समारोह में गुरकीरत कृपाल सिंह प्रमुख सचिव मुख्य मंत्री पंजाब, डीसी गुरदासपुर, डॉ. अभिनव त्रिखा, कैंप्टन बलबीर सिंह बाठ, डीआईजी लोकनाथ आंगरा, एसएसपी बटाला एसएस मंड उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed