फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   nine pcs officer jailed

पंजाब: नौ पीसीएस अधिकारियों को जेल

Fri, 05 Jul 2013 08:17 PM IST
पटियाला/ब्यूरो
पटियाला/ब्यूरो Updated Fri, 05 Jul 2013 08:17 PM IST
विज्ञापन
nine pcs officer jailed

पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन के पूर्व चेयरमैन रविंदर सिंह रवि सिद्धू के कार्यकाल में पैसे देकर पीसीएस अधिकारी बनने के दोष में एडिशनल सेशन जज राजिंदर अग्रवाल की अदालत ने 9 पीसीएस अधिकारियों को एक-एक साल की कैद और पांच-पांच हजार जुर्माने की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


तीन अधिकारियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया। जुर्माना अदा न करने पर दोषी पाए अधिकारियों को एक-एक माह की अतिरिक्त कैद की सजा भुगतनी पड़ेगी।

सजा पाने वाले 9 अधिकारियों में चार रिटायर हो गए हैं। बाकी सरकारी सेवा में हैं।

सरकारी वकील दीपइंद्र कुमार जैन ने बताया कि विजिलेंस ब्यूरो पटियाला ने पांच सितंबर 2002 को 12 पीसीएस अधिकारियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


इन पर आरोप था कि वे पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन के पूर्व चेयरमैन रविंदर सिंह रवि सिद्धू के कार्यकाल में लाखों रुपये रिश्वत देकर पीसीएस अधिकारी बने।

इन अफसरों को हुई सजा
सजा पाने वालों में डायरेक्टर लैंड रिकार्ड जालंधर इंद्र प्रीत सिंह काहलों, लुधियाना के एडिशनल जिला अटार्नी प्रितपाल सिंह ग्रेवाल, उनकी पत्नी जिला रेवन्यू अधिकारी लुधियाना बलराज कौर, ईटीओ जीरकपुर रजिंदर सिंह सिद्धू और एसडीएम फगवाड़ा परविंदर पाल सिंह शामिल हैं। चार रिटायर पीसीएस अधिकारी भूपिंदर जीत सिंह, हरबंस लाल बांसल, ओमप्रकाश वर्मा और जसबीर सिंह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये अधिकारी रिहा हुए

तीन इन सर्विस पीसीएस अधिकारियों को सबूतों के अभाव में रिहा किया गया। उनमें एडीसी डेवलपमेंट फतेहगढ़ साहिब बलजीत सिंह, जरनैल सिंह और जसपाल सिंह शामिल हैं।

अमरिंदर ने दिए थे जांच के आदेश
वर्ष 2002 में तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दिए थे। उसके बाद यह मामला सुर्खियों में आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed