फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Navjot Sidhu visits village Burj Jawahar Singh Wala of Faridkot

फरीदकोट: गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला पहुंचे नवजोत सिद्धू, बेअदबी के आरोपियों को सख्त सजा दिलाने का संकल्प दोहराया

Sat, 06 Nov 2021 10:32 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 06 Nov 2021 10:32 AM IST
सार

ग्रामीणों से बातचीत में सिद्धू ने कहा कि पंजाब के लोगों की भावनाएं हैं कि बेअदबी के आरोपियों को ऐसी सजा मिले जिसे पीढ़ी दर पीढ़ी याद रखा जाए।  

विज्ञापन
Navjot Sidhu visits village Burj Jawahar Singh Wala of Faridkot
फरीदकोट के गांव बुर्ज जवाहर वाला पहुंचे पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू शनिवार को फरीदकोट के गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला के गुरुद्वारा साहिब पहुंचे और साल 2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले के आरोपियों को सख्त सजाएं दिलाने का संकल्प दोहराया। सिद्धू बिना किसी सूचना के ही गुरुद्वारा साहिब में पहुंचे और माथा टेकने के बाद ग्रामीणों से संक्षेप बातचीत करके लौट गए। इस बारे में सिद्धू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी दी। 

विज्ञापन


गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला के इसी गुरुद्वारा साहिब से 1 जून 2015 को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पावन स्वरूप चोरी किया गया था और कुछ समय के बाद 12 अक्तूबर 2015 को बरगाड़ी के गुरुद्वारा साहिब के बाहर पावन स्वरूप की बेअदबी की गई। पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनने से पहले भी सिद्धू ने बैसाखी के मौके पर बुर्ज जवाहर सिंह वाला के गुरुद्वारा साहिब में पहुंच कर माथा टेका था और बेअदबी की घटनाओं में इंसाफ दिलाने का संकल्प किया था।
विज्ञापन


शनिवार को भी ग्रामीणों से बातचीत में सिद्धू ने कहा कि पंजाब के लोगों की भावनाएं है कि बेअदबी के आरोपियों को ऐसी सजा मिले जिसे पीढ़ी दर पीढ़ी याद रखा जाए। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है इंसाफ मिलेगा, गुरु ने अपने आप ही कर देना है जिसके लिए हमें अरदास करनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेअदबी मामले पर चन्नी सरकार को घेरते रहे हैं सिद्धू
शु्क्रवार को ही सिद्धू ने चंडीगढ़ में चन्नी सरकार की ओर से नियुक्त डीजीपी और एजी को लेकर फिर सवाल खड़े करते हुए कहा कि 2015 में 130 नंबर एफआईआर दर्ज हुई थी, जिसे तत्कालीन डीजीपी सुमेध सैनी ने दर्ज कराया था और उन्होंने इकबाल प्रीत सिंह सहोता को बरगाड़ी मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी का प्रमुख नियुक्त किया था। सिद्धू ने कहा कि सैनी का सीधा तालमेल तत्कालीन मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के साथ था, जिन्होंने सहोता की रिपोर्ट को क्लीनचिट दे दी। डीजीपी सैनी भी इस मामले में पाक-साफ बच गए और आज तक बेअदबी और फायरिंग मामले के किसी दोषी को सजा नहीं मिल सकी। सिद्धू ने सवाल किया कि कांग्रेस अब किस मुंह से लोगों के बीच जाएगी। सिद्धू ने सहोता को डीजीपी और देओल को एजी लगाने पर फिर सवाल उठाते हुए पूछा कि सरकार के पास अब 40 दिन का कार्यकाल बचा है। इस दौरान बेअदबी और नशे के मामलों में क्या किया जा सकेगा? उन्होंने सवाल किया कि हाईकोर्ट में दाखिल नशा तस्करों संबंधी सीलबंद रिपोर्ट को सार्वजनिक करने के लिए क्या कदम उठाए गए?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed