{"_id":"66d8793fd03ca8e7eb0022c0","slug":"molestation-of-female-doctor-of-guru-nanak-dev-hospital-amritsar-two-accused-committed-crime-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में महिला डॉक्टर से छेड़छाड़: रात में अकेला देख दो आरोपियों ने की वारदात, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में महिला डॉक्टर से छेड़छाड़: रात में अकेला देख दो आरोपियों ने की वारदात, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी
Wed, 04 Sep 2024 08:44 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 04 Sep 2024 08:44 PM IST
सार
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर की घटना अभी लोगों के जहन में है। वहीं कुछ इसी तरह की घटना अमृतसर में होने से बच गई। यहां एक महिला डॉक्टर के साथ युवकों ने छेड़छाड़ की है।
विज्ञापन
anuj crime
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के अमृतसर स्थित गुरु नानक देव अस्पताल की महिला डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई है। आरोप है कि दो युवकों ने महिला डॉक्टर का पर्स छीनने की कोशिश की और उसके साथ छेड़छाड़ भी की। घटना के समय महिला डॉक्टर ड्यूटी खत्म होने के बाद हॉस्टल जा रही थी। रास्ते में अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक सवार दो युवकों ने महिला डॉक्टर के साथ इस घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने महिला डॉक्टर की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ स्नैचिंग का केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उनकी तलाश भी शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
सोमवार रात जीएनडीएच की एक वार्ड से रात 10 बजे के करीब महिला डॉक्टर ड्यूटी के बाद अस्पताल से हॉस्टल की तरफ जा रही थी। डॉक्टर जब अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट के पास पहुंची तो सामने से एक बाइक पर सवार दो युवक उसका पीछा करने लगे। युवकों ने उसका पर्स छीनने की कोशिश की और छेड़छाड़ भी की। महिला डॉक्टर ने तुरंत अपने सहयोगी डॉक्टरों को सूचित किया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही सरकारी मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. राजीव देवगन और अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. करमजीत सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने अस्पताल में जाकर सुरक्षा प्रबंधन का जायजा और पुलिस को सूचित किया गया।
बुधवार मजीठा रोड पुलिस थाने में महिला डाक्टर के साथ हुई घटना के संबंध में मामला दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अस्पताल का स्टाफ इस घटना के बाद रात के समय ड्यूटी पर अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
मामले को लेकर अमृतसर के पुलिस कमिश्नर रणजीत सिंह ढिल्लों ने कहा है कि महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना के संबंध में अभी तक यही सामने आया है कि आरोपियों का महिला डाक्टर से स्नैचिंग मुख्य मकसद था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस केस दर्ज कर मामले को सुलझाने के लिए जुट गई है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। आरोपी जल्दी पकड़े जाएंगे।