फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Zirakpur : Trees to be removed from the middle of the road.. drive will be easy

जीरकपुर : सड़कों के बीच से हटेंगे पेड़.. वाहन चालक दौड़ेंगे फर्राटा

Fri, 19 Mar 2021 01:59 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Zirakpur : Trees to be removed from the middle of the road.. drive will be easy
ढकोली-गाजीपुर रोड पर सड़क के बीच लगा पेड़। - फोटो : PKL OFFICE
जीरकपुर। शहर के अलग-अलग हिस्सों की मुख्य सड़कों के बीचोबीच खड़े पेड़ों की वजह से वाहन चालकों के साथ हादसे हो रहे थे। इस समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने काम शुरू कर दिया है और जल्द ही एक पत्र वन विभाग को लिखकर इन पेड़ों को हटाने की मंजूरी मांगी जाएगी। यह जानकारी वीरवार को स्थानीय नगर परिषद के ईओ संदीप तिवाड़ी ने दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, 2016 में शहर के अंदर की सड़कों का नेटवर्क बेहतरीन बनाने के लिए गमाडा की ओर से करीब 100 करोड़ रुपये जीरकपुर नगर परिषद के खाते में जमा हुए। यह रकम नए क्षेत्रों की सड़कों को चौड़ा करने में लगाई गई। हालांकि उस दौरान सड़कों की चौड़ाई तो बढ़ा दी गई, लेकिन सड़कों के बीचोबीच खड़े पेड़ों को नहीं हटाया गया। जबकि गमाडा के अधिकारी इन सड़कों का नवीनीकरण करके चलते बने। दूसरी ओर, गमाडा की ओर से चौड़ाई बढ़ाई गई सड़कों के बीचोबीच खड़े पेड़ों को हटाने का काम अधर में छोड़ गए, जिसका खामियाजा आज तक यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इन इलाकों में सड़कों के बीच में हैं पेड़
शहर के जिन इलाकों में सड़कों के बीच पेड़ खड़े हैं उनमें गाजीपुर, सनोली, गाजीपुर सैणियां, पीरमुछल्ला, किशनपुरा के अंदर 2016 में गमाडा की ओर से सड़कों की चौड़ाई बढ़ाई गई, लेकिन पेड़ों की कटाई न होने के कारण अब ये पेड़ मुख्य सड़क के बीचोबीच मौजूद हैं। वहीं, सड़क के बीचोबीच खड़े पेड़ों से टकराकर आए दिन वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। ऐसी स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों की ओर से प्रशासन को शिकायत लिखकर वृक्षों को हटाने की मांग की गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। आलम यह है कि पेड़ों की वजह से आए दिन कोई न कोई वाहन चालक हादसे का शिकार होकर जख्मी हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के कई इलाकों में सड़कों के बीचोबीच खड़े पेड़ों की वजह से वाहन चालकों के साथ हो रहे हादसोें को देखते हुए और लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए वन विभाग को पत्र लिखा गया है। इसमें सड़कों के बीच खड़े इन पेड़ों को हटाने की मांग की गई है।
- संदीप तिवाड़ी, ईओ, नगर परिषद जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed