फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Zirakpur fire department will get its own fire station building

Mohali News: जीरकपुर के दमकल विभाग को मिलेगी फायर स्टेशन की अपनी बिल्डिंग

Sat, 11 Jan 2025 09:46 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 09:46 PM IST
विज्ञापन
Zirakpur fire department will get its own fire station building
-छह माह में मिलेगी दमकल विभाग को 15 करोड़ कीमत वाली टर्न टेबल लैडर की सौगात
विज्ञापन

गुरपाल सिंह
जीरकपुर। जीरकपुर के दमकल विभाग को जल्द ही फायर स्टेशन के लिए अपनी बिल्डिंग मिलने जा रही है। इसके अलावा 5 से 6 महीने के अंदर एक टर्न टेबल लैडर मिलने जा रही है जिसकी कीमत 15 करोड़ रुपए के करीब है।
पहले विभाग के पास फायर स्टेशन अपनी कोई बिल्डिंग न होने के कारण पहले तो आग बुझाने वाली गाड़ियां नगर काउंसिल दफ्तर में खड़ी होती थी पर नगर काउंसिल वाली रोड पर ट्रैफिक ज्यादा रहने के कारण इनको चंडीगढ़ सिटी सेंटर वीआईपी रोड पर खड़ा करना शुरू कर दिया गया था।
विज्ञापन

अब जीरकपुर के पटियाला रोड पर दमकल विभाग को अपना फायर स्टेशन मिलने जा रहा है। यह फायर स्टेशन पटियाला रोड पर स्थित ग्रीन लोटस सोसाइटी के बिल्कुल साथ वाली करीब एक एकड़ से अधिक जमीन पर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायर स्टेशन करीब एक करोड़ 65 लाख की लागत से तैयार होगा
दमकल विभाग के उच्च अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार यह फायर स्टेशन करीब एक करोड़ 65 लाख की लागत से तैयार किया जा रहा है। इस नई जगह पर फायर स्टेशन बनाने से दमकल विभाग के कर्मियों को किसी भी जगह पर पहुंचना बहुत आसान होगा क्योंकि यहां से चंडीगढ़ रोड अंबाला रोड पटियाला रोड पर कहीं भी आपात स्थिति में समय पर पहुंचा जा सकता है क्योंकि यह जगह बिल्कुल हाईवे के ऊपर स्थित है।

दमकल विभाग के पास 5 से 6 महीने में आ जाएगी टर्न टेबल लैडर
जीरकपुर का दमकल विभाग जल्द ही हाईटेक होने जा रहा है। उच्च अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार जीरकपुर के दमकल विभाग को 5 से 6 महीने के अंदर एक टर्न टेबल लैडर मिलने जा रही है जिसकी कीमत 15 करोड़ रुपए के करीब है। गौरतलब है कि पंजाब में यह चौथी मशीन है। अभी तक यह टर्न टेबल लैडर पंजाब में सिर्फ तीन शहरों में है। ये शहर हैं अमृतसर लुधियाना और मोहाली। यह टर्न टेबल लैडर बहुत ऊंची इमारतों में आग बुझाने और फंसे हुए लोगों को निकालने के काम आती है। यह सीढ़ी 55 मीटर ऊंचाई तक आग बुझाने और बचाव कार्य करने के लिए काम आती है।


बॉक्स

टर्न टेबल लैडर की खासियतें
यह विभिन्न ऊंचाइयों पर बचाव और अग्निशमन कार्यों के लिए इस्तेमाल की जा सकती है।
इसमें कई तरह की सुविधाएं होती हैं, जैसे कि सीढ़ी आंदोलन रिकॉर्डर, स्वचालित ऊर्ध्वाधर और क्षैतिज सीढ़ी आंदोलन, रंग स्पर्श प्रदर्शन, और रिमोट वॉटर वॉल्यूम मॉनिटर।
टर्न टेबल लैंडर में दोलन अवमंदन प्रणाली होती है, जिससे कंपन कम हो जाता है।
टर्न टेबल लैंडर में बचाव लिफ्ट भी होती है, जिससे ज़मीन से ऊपर कर्मचारियों को ले जाया जा सकता है।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed