फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Zero drainage system in Nayagaon

नयागांव : मानसून की उल्टी गिनती शुरू... निकासी प्रबंध जीरो, सोमवार रात हुई हल्की बारिश से सड़कें बन गईं तालाब

Wed, 02 Jun 2021 02:12 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Zero drainage system in Nayagaon
नयागांव। इलाके में सोमवार रात हुई बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दिलाई वहीं, सड़कों पर जमा हुआ पानी परेशानी का सबब बना रहा। इलाके के लोग सारा दिन परेशान होते रहे। लोगों का कहना है कि नगर परिषद ने पानी की निकासी के उचित प्रबंध नहीं किए हैं, जबकि मानसून आने वाला है।
विज्ञापन

सड़कों पर पड़े गड्ढों और पाइपलाइन की ब्लॉकेज की शिकायत लोग कई बार नगर परिषद के अधिकारियों को दे चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। अब बारिश का मौसम आने में एक महीना ही बचा हुआ है। परंतु अभी भी नालियों की सफाई नहीं करवाई गई है।
विज्ञापन

सोमवार को हुई बारिश से नाडा रोड पर स्थित वार्ड-5 की एक गली में ड्रेनेज लाइन ब्लॉक होने के कारण पानी लोगों के घरों में घुस गया। इससे घरों में बदबू फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं लोग
दुकान में घुसता है पानी
दुकान के बाहर तक बारिश का पानी भरा हुआ है। जब भी बारिश होती है तो यहां पर तालाब बन जाता है। कुछ वाहन चालक तेजी से गुजरते हैं तो पानी दुकान के अंदर तक आ जाता है। - देसराज बंसल, व्यापारी।
होते रहते हैं हादसे
इस समस्या के बारे में अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया है, लेकिन इस मामले में कोई ध्यान नहीं देता है। इसके चलते आए दिन हादसे होते रहते हैं। - तरुण शर्मा, पूर्व प्रधान, मार्केट कमेटी।
लोग भुगत रहे खामियाजा
बारिश का पानी भरने की समस्या बहुत पुरानी है। नगर परिषद की लापरवाही का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। जल्द समस्या का समाधान न हुआ तो संघर्ष किया जाएगा। -आजाद सिंह, स्थानीय निवासी।

ध्यान दें अधिकारी
जब भी बारिश आती है गली के सभी घरों में गंदा पानी भर जाता है। इससे फैलने वाली बदबू के कारण सांस लेने भी मुश्किल हो जाती है। अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए। -सत्येंद्र शर्मा, स्थानीय निवासी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed