फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Zebra crossings are not made, vehicles reach the middle of the road

Mohali News: जेब्रा क्रॉसिंग नहीं बनाए, बीच सड़क तक पहुंच जाते हैं वाहन

Mon, 10 Mar 2025 12:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Zebra crossings are not made, vehicles reach the middle of the road
सड़क पर नहीं बना है जेब्रा कॉसिंग। संवाद 
मोहाली। पंजाब पुलिस हाउसिंग बोर्ड ने शहर में 17 स्थानों पर 21 करोड़ से 351 कैमरे लगा तो दिए हैं, लेकिन व्यवस्था अभी भी गड़बड़ है। शहर में अभी भी ऐसे कई चौराहे हैं, जहां से जेब्रा क्रॉसिंग या तो गायब है, या फिर बनाए ही नहीं गए हैं। है। ऐसी स्थिति में न तो कंट्रोल रूम को पता कैसे चलेगा कि वाहन सही स्थानों पर खड़े हैं या नहीं।
विज्ञापन

इसके अलावा न ही वाहन चालकों को पता चलेगा कि उनको अपना वाहन कहां रोकना है। जेब्रा क्रॉसिंग न होने से वाहन चालकों और कंट्रोल रूम में कैमरे की निगरानी कर रहे अधिकारियों दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पुलिस की इस योजना का उद्घाटन मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कर दिया है, लेकिन व्यवस्था में अभी कोई सुधार नहीं आया है।
विज्ञापन

फेज-3ए के स्थानीय निवासी रवि सहगल ने बताया कि माइक्रो टॉवर फेज-2/3 ए क्रॉसिंग पर पेट्रोल पंप के पास सिग्नल लाइट पर जेब्रा क्रॉसिंग ही नहीं है। इस वजह से चालक वाहन लेकर सड़क तक पहुंच जाते हैं। जेब्रा क्रॉसिंग नहीं बनाने से चंडीगढ़ और फेज-3 ए की तरफ से आने वाले वाहन चालकों को पता ही नहीं चलता है कि वाहन कहां रोकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही फेज-1 से बलोंगी की तरफ जाने वाली सड़क पर सिग्नल लाइटों पर जेब्रा क्रॉसिंग धीरे-धीरे मिट रही है। वहीं, शहर में ऐसे चौराहे हैं जहां से जेब्रा क्रॉसिंग गायब हो रही है। लोगों का कहना है कि शहर में जहां भी जेब्रा क्रॉसिंग नहीं हैं या मिट गई हैं। नगर निगम को उन स्थानों को चिन्हित कर वहां नई जेब्रा क्रॉसिंग बनानी चाहिए।


शहर में अधिकारियों को भेजकर ऐसे स्थानों की जांच कराएंगे, जहां जेब्रा क्रॉसिंग से संबंधित समस्या है। हम जल्द ही उसे ठीक करा देंगे। - परमिंदर पाल सिंह, कमिश्नर, नगर निगम मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed