{"_id":"66f20d0a59e2753db60416e4","slug":"youths-iphone-snatched-and-sold-to-shopkeeper-police-arrested-buyer-mohali-news-c-71-1-mli1004-119878-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: युवक का आईफोन छीनकर दुकानदार को बेचा, पुलिस ने खरीदार को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: युवक का आईफोन छीनकर दुकानदार को बेचा, पुलिस ने खरीदार को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-71 में सर्विस रोड पर जा रहे एक युवक से मोटरसाइकिल पर आए दो युवक उसका आईफोन छीनकर फरार हो गए। आरोपियों ने स्नैच किया हुआ मोबाइल एक युवक को बेच दिया। पुलिस ने अब उस युवक को गिरफ्तार कर लिया है जिसने मोबाइल खरीदा था।
आरोपी की पहचान परम कुमार निवासी जगतपुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में दो अज्ञात के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है जिन्होंने फोन स्नैच किया था। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 304, 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
शिकायकर्ता गुरजोत सिंह निवासी सेक्टर-71 ने बताया कि वह एमबीए का स्टूडेंट है। रविवार रात करीब पौने 9 बजे वह सैर करने के लिए घर से निकला था और स्लिप रोड पर सैर कर रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर दो युवक आए और उसका फोन छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन
उसने अपने स्तर पर जांच की तो पता चला कि स्नैचरों ने उसका मोबाइल गांव जगतपुरा के रहने वाले परम कुमार को बेचा था। इससे पहले भी वह चोरी के मोबाइल खरीदता-बेचता रहा है। उसने पुलिस को शिकायत दी और पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद कार्रवाई की।