{"_id":"6143a6538ebc3eb4e14d35ec","slug":"youth-will-become-self-reliant-during-the-corona-period-dairy-development-department-took-up-the-responsibility-mohali-news-pkl427018129","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में युवा बनेंगे आत्मनिर्भर, डेयरी विकास विभाग ने उठाई जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में युवा बनेंगे आत्मनिर्भर, डेयरी विकास विभाग ने उठाई जिम्मेदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। कोरोना काल में लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए डेयरी विकास विभाग पंजाब आगे आया है। विभाग ने 5वीं पास तक के लोगों को डेयरी पालन का मुफ्त प्रशिक्षण देने का फैसला लिया है। इतना ही नहीं इसके बाद दो हजार रुपये का वजीफा भी दिया जाएगा। डेयरी विभाग के निदेशक गुरिंदरपाल सिंह काहलों ने इसकी पुष्टि करते हुए अनुसूचित जाति से संबंधित युवाओं से अपील की है कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का पूूरा लाभ उठाएं। इससे वह अपने रोजगार व्यापारिक संस्थानों पर ले जाएंगे।
जानकारी के मुताबिक इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उन लोगों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिनकी उम्र 18 से 50 साल के बीच होगी। साथ ही कम से कम 5वीं पास होना जरूरी है। साथ ही अनुसूचित जाति से संबंधित होने की शर्त रखी गई। प्रशिक्षण के दौरान लोगों के लिए दोपहर के खाने और चाय का मुफ्त इंतजाम भी किया जाएगा। डेयरी इंस्पेेक्टर मनदीप सिंह सैनी ने अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले युवाओं से अपील की है कि वह उक्त स्कीमों का पूरा लाभ उठाएं। आज के समय में खेतीबाड़ी व फसली चक्र के बदलाव के लिए डेयरी का धंधा अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति इस संबंधी अधिक जानकारी हासिल करना चाहता है तो वह जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में आकर संपर्क कर सकता है। इसके अलावा विभाग के हेल्पलाइन नंबर 98784-41386 पर संपर्क कर सकता है।