फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Youth stabbed to death in Badali over a money dispute; one arrested

Mohali News: बडाली में पैसों के विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, एक गिरफ्तार

Mon, 15 Jun 2026 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Youth stabbed to death in Badali over a money dispute; one arrested
मोहाली। जिले के गांव बडाली में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में 23 वर्षीय सन्नी की पेट और गले में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक आरोपी संजीव को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी सन्नी अभी गिरफ्त से बाहर है। जिले में 24 घंटे के भीतर हुई दूसरी हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस के अनुसार, मृतक सन्नी और 22 वर्षीय सन्नी के बीच पैसों का लेनदेन था। इसी विवाद को सुलझाने के लिए 22 वर्षीय सन्नी अपने दोस्त संजीव के साथ मृतक सन्नी से मिलने पहुंचा था। बातचीत के दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया कि विवाद के दौरान संजीव ने चाकू निकालकर 23 वर्षीय सन्नी के पेट और गले में वार कर दिया। हमले के बाद 22 वर्षीय सन्नी मौके से भाग गया। आसपास मौजूद लोगों ने संजीव को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के तुरंत बाद घायल सन्नी को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



जांच और आरोपियों की पृष्ठभूमि

पुलिस के मुताबिक, मृतक सन्नी, गिरफ्तार आरोपी संजीव और भागे आरोपी सन्नी तीनों गांव बडाली में रहते थे। ये सभी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। पुलिस हत्या के कारणों और विवाद की पूरी पृष्ठभूमि की जांच कर रही है। फरार मुख्य आरोपी की तलाश में लगातार छापे मार रही है। पुलिस टीमें विभिन्न ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




डीएसपी का बयान

संजीव को गिरफ्तार कर लिया गया है। भागे आरोपी सन्नी की तलाश जारी है। प्रारंभिक जांच में मृतक और भागे आरोपी के बीच पैसों का विवाद सामने आया है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की असल वजह पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। - ईशान सिंगला, डीएसपी खरड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed