फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Youth of Kashmir were happy to visit Rock Garden and Sukhna Lake

Mohali News: कश्मीर के युवा रॉक गार्डन और सुखना लेक का भ्रमण कर खुश हुए

Thu, 21 Nov 2024 02:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Youth of Kashmir were happy to visit Rock Garden and Sukhna Lake
मोहाली। आईआईएसईआर (आईसर) में चाैथे कश्मीरी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तीसरे दिन प्रतिभागियों ने चंडीगढ़ के प्रसिद्ध रॉक गार्डन और सुखना लेक का दौरा किया। इसके बाद मोहाली में पीसीए स्टेडियम और चप्पड़चिड़ी के स्थानों का दौरा कर लुत्फ उठाया। इस कार्यक्रम के दौरान 180 टीम लीडरों के साथ 1,800 कश्मीरी युवाओं को देश के 15 महत्वपूर्ण शहरों का दौरा करने का अवसर प्रदान किया जा सके। बीते 16 नवंबर से आईआईएसईआर में छह दिवसीय कश्मीरी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में 18-22 वर्ष की आयु के 12 टीम के पदाधिकारियों के साथ 120 कश्मीरी युवा मेजबान राज्य की संस्कृति और विरासत का पता लगाने के लिए कश्मीर घाटी के छह चयनित जिलों (अनंतनाग, कुपवाड़ा, बारामुल्ला, बडगाम, श्रीनगर और पुलवामा) से भाग ले रहे हैं। इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य प्रतिभागियों को कश्मीर घाटी के युवाओं के बीच राष्ट्रीय एकता, अखंडता और शांति के प्रस्तावक के रूप में कार्य करने के लिए उन्मुख और संवेदनशील बनाना और प्रतिभागियों को देश में सांस्कृतिक, औद्योगिक, ऐतिहासिक, धार्मिक और शैक्षिक रुचि के विभिन्न स्थानों पर जाने का अवसर प्रदान करना है।
विज्ञापन


साथ ही, विभिन्न विकास गतिविधियों, कौशल विकास, शैक्षिक और रोजगार के अवसरों की उपलब्धता पर ध्यान केंद्रित करते हुए देश के विभिन्न राज्यों में हुई तकनीकी और औद्योगिक उन्नति की ओर कश्मीरी युवाओं को अवसर प्रदान करना है। प्रतिनिधि पंजाब विधानसभा, चप्पड़चिड़ी, छत्तबीड़ चिड़ियाघर, सुखना झील, रॉक गार्डन, रोज गार्डन आदि का दौरा करेंगे। वे स्वच्छता ही सेवा और एक पेड़ मां के नाम जैसे अभियानों में भी भाग लेंगे। कश्मीरी युवाओं के लिए भारत सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों, नेतृत्व कौशल, कैरियर मार्गदर्शन और परामर्श, उद्यमिता आदि पर जागरूकता सत्र आयोजित किए जाएंगे। यह समूह 21 नवंबर 2024 को वापस आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed