फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Youth from Mohali died of heart attack in Mexico while travelling to US via Donkey route

मोहाली के युवक की मेक्सिको में मौत: डंकी रूट से अमेरिका गया... 37 लाख खर्च किए, एक साल भूखा-प्यासा रहा हरदीप

Tue, 30 Sep 2025 10:03 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी (मोहाली)
संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी (मोहाली) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 30 Sep 2025 10:03 PM IST
सार

पंजाब से अवैध तरीके से अमेरिका जाने की चाह अभी भी कम नहीं हो रही है। पंजाब के मोहाली से डंकी रूट से अमेरिका जा रहे युवक की मेक्सिको में मौत हो गई। युवक एक साल तक वहां भूखा-प्यासा रहा।  

विज्ञापन
Youth from Mohali died of heart attack in Mexico while travelling to US via Donkey route
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

मोहाली के डेराबस्सी के गांव समगोली निवासी हरदीप सिंह की डंकी रूट से अमेरिका जाते समय दिल का दौरा पड़ने से मैक्सिको में मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर ट्रैवल एजेंट के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अमेरिका जाने के लिए डंकी रास्ते पर 37 लाख रुपये खर्च किए थे। 

विज्ञापन


मृतक के भाई मलकीत सिंह ने बताया कि उसका भाई हरदीप सिंह जुलाई 2024 में एक एजेंट के जरिए डंकी रास्ते से अमेरिका गया था। यह सौदा 33 लाख रुपये में हुआ था। जब वह मेक्सिको पहुंचा तो एजेंटों ने उसे भूखा-प्यासा एक कमरे में बंद रखा। वह लगभग एक साल तक उस कमरे में कैद रहा। इस दौरान एजेंटों ने चार लाख रुपये और भेजने की मांग की। इसके बाद परिवार ने अतिरिक्त चार लाख रुपये दिए। परिवार को शनिवार को संदेश मिला कि हरदीप सिंह की मौत हो गई है। हरदीप पहले अपने भाई मलकीत सिंह के साथ मेडिकल स्टोर चलाता था। उसका एक भाई पुर्तगाल में रहता है। 

विज्ञापन

एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

सोशल मीडिया पर उसकी एक वीडियो भी वायरल हो रही है, जिसमें उसने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा और एसएसपी मोहाली हरमन हांस से अपील की थी कि एजेंटों के नाम लेकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, क्योंकि उन्होंने उसके साथ धोखा किया, और यदि उसे कुछ होता है तो वे ही जिम्मेदार होंगे। अब परिवार ने शव को भारत लाने के लिए कोशिशें शुरू कर दी हैं और केंद्र सरकार से जल्द से जल्द उसके पार्थिव शरीर को वतन लाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहती है पुलिस

थाना प्रभारी समित मोर ने बताया कि मृतक के भाई मलकीत सिंह के बयान पर अवैध तरीके से विदेश भेजने वाले नितिन सैनी निवासी बरनाला और सुखविंदर सिंह निवासी गांव भांखरपुर के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया गया है। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed