फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Youth attacked outside house in village Kandala, case registered

Mohali News: गांव कंडाला में घर के बाहर युवक पर हमला, केस दर्ज

Mon, 01 Jan 2024 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Youth attacked outside house in village Kandala, case registered
मोहाली। गांव कंडाला में घर के बाहर आग सेक रहे एक युवक पर कुछ लोगों ने बेसबॉल बैट से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया और उसका फेज-6 सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। सोहाना पुलिस ने राकेश के बयान पर गुरविंदर सिंह बिल्लू, अमित और अज्ञात पर केस दर्ज किया है। अभी आरोपी फरार है। राकेश ने आरोप लगाया कि गुरविंदर सिंह बिल्लू ने उस पर हमला इसलिए किया है कि उसे शक है कि उसका पालतू कुत्ता उनकी कार के नीचे आकर मरा है।
विज्ञापन

राकेश ने पुलिस को बताया कि 26 दिसंबर को रात करीब आठ बजे वह घर के बाहर आग सेक रहा था। साथ में उसके पिता ओमपाल, मौसी का बेटा सन्नी व पड़ोसी रितन थे। इसी दौरान उक्त आरोपी आए और पीटने लगे। गुरविंदर ने बेसबॉल बैट से उसके सिर पर कई वार किए। पुलिस ने हमलावरों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed