फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Youth attacked after being defrauded of 5 lakh on the pretext of a job in Russia.

Mohali News: रूस में नौकरी के नाम पर पांच लाख की ठगी, युवक पर हमला

Wed, 05 Aug 2026 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Youth attacked after being defrauded of 5 lakh on the pretext of a job in Russia.
जीरकपुर। ढकोली पुलिस ने रूस में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी और मारपीट के आरोप में एक एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पैसे वापस मांगने पर एक युवक को गंभीर चोटें आई, जिसे सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन




पीड़ित शैंटी और विजय ने बताया कि उन्होंने हैप्पी नामक एजेंट को रूस में नौकरी के लिए पांच लाख रुपये दिए थे। आरोपी ने उन्हें रूस में रोजगार उपलब्ध कराने का भरोसा दिया था। दोनों युवक रूस गए, लेकिन करीब 10 दिन तक उन्हें कोई काम नहीं मिला। इसके बाद वे भारत लौट आए। बुधवार को वे अपनी रकम वापस लेने हैप्पी से मिलने पहुंचे। आरोप है कि एजेंट ने पैसे लौटाने से इन्कार कर दिया और शैंटी के सिर पर वार कर दिया। शैंटी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर से खून बहने लगा।
विज्ञापन




पुलिस जांच शुरू

घटना के बाद पीड़ितों ने आरोपी को पकड़कर ढकोली पुलिस को सौंप दिया। घायल शैंटी को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल रेफर किया गया। जांच अधिकारी भूपिंदर सिंह ने बताया कि अस्पताल से रुक्का आया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित के बयान दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed