फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Youth arrested with 500 grams of heroin

Mohali News: 500 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

Wed, 09 Jul 2025 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested with 500 grams of heroin
मोहाली। पुलिस ने 500 ग्राम हेरोइन के साथ एक 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। डेराबस्सी थाने में उस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने उसको तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी लंबे समय से जीरकपुर और डेराबस्सी क्षेत्र में तस्करी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर काबू किया है। आरोपी की पहचान मोहित निवासी गुलयाणा जिला कैथल हरियाणा के रूप में हुई है। आरोपी वर्तमान समय में गोल्डन-की गाजीपुर जीरकपुर में किराए के फ्लैट में रह रहा था। एसपी इन्वेस्टिगेशन गौरव जिंदल ने बताया कि 7 जुलाई को एएसआई गुरविंदर सिंह को सूचना मिली की मोहित जीरकपुर व डेराबस्सी क्षेत्र में हेरोइन बेचने का धंधा करता है। सूचना देने वाले ने बताया कि आरोपी ढकोली की तरफ मुबारिकपुर में पैदल ही ग्राइक को हेरोइन देने आ रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed