{"_id":"6414cb614ff12a39230ea6c4","slug":"youth-accused-of-mobile-theft-was-brutally-beaten-mohali-news-c-16-1-90482-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मोबाइल चोरी का आरोप लगा युवक को बेरहमी से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मोबाइल चोरी का आरोप लगा युवक को बेरहमी से पीटा
Sat, 18 Mar 2023 01:49 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Sat, 18 Mar 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल चोरी का आरोप लगा युवक को बेरहमी से पीटा
मुबारिकपुर-पंडवाला रोड पर हुई वारदात, तीन नामजद समेत एक दर्जन अज्ञात पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
डेराबस्सी। गांव मुबारकपुर के 25 वर्षीय युवक को 10-12 युवकों द्वारा घेर कर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने एक दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घायल युवक का इलाज डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
घायल गोल्डी के पिता राम सरन ने बताया कि उनका लड़का बीती शाम मुबारकपुर-पंडवाला मार्ग से पैदल जा रहा था। इसी बीच 10-12 लोगों ने उसे घेर लिया और मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी। राम सरन ने कहा कि हमलावरों ने उनके बेटे को लोहे के पाइप से बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावरों का आरोप था कि उन्हें शक था कि गोल्डी ने उनकी पार्टनर का मोबाइल फोन छीना है। जब गोल्डी के पिता ने हमलावरों से बात की और मोबाइल चुराने वाले की पहचान पूछी तो उनके बेटे के पास लोगों के बताए अनुसार कपड़े नहीं थे। राम सरन ने कहा कि लोगों ने कानून अपने हाथ में लिया और उनके लड़के को बुरी तरह पीटा, जिसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने उच्च पुलिस अधिकारियों से हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की अपील की है।
उधर, मुबारकपुर चौकी प्रभारी रणबीर सिंह ने बताया कि घायल के बयान दर्ज कर लिया गया है।उन्होंने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के बाद तीन व्यक्तियों समेत एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।उन्होंने कहा जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।