फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Young man who went to play snooker in cue club attacked, injured

Mohali News: क्यू क्लब में स्नूकर खेलने गए युवक पर हमला, जख्मी

Fri, 08 Dec 2023 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Young man who went to play snooker in cue club attacked, injured
मोहाली। सेक्टर-82 में चल रहे क्यू क्लब में स्नूकर खेलने गए एक युवक पर मामूली बात को लेकर हुई बहस के बाद कातिलाना हमला कर दिया। हमलावरों ने रॉड से उसके सिर पर वार किए। हमले में एरोसिटी का रहने वाला 33 वर्षीय मनकरण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिर पर काफी घाव है। जांच अधिकारी एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि मामले में सात लोगों पर केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान प्रिंस पिपलली, सत्यम कौशल, मोहित, अरमान, सौरव गुलाटी, आशु जिंदल व दानिश मलिक के रूप में हुई है। सभी आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश जारी है। मनकरण सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह अपने दोस्त प्रभजोत सिंह निवासी सेक्टर-91 के साथ सेक्टर-82 में क्यू क्लब में स्नूकर खेलने गया था जहां पहले भी कुछ युवक स्नूकर खेल रहे थे। स्टिक को लेकर उसकी उन लड़कों से बहस हो गई और एक युवक ने फोन कर अपने साथी वहां बुला लिए। उन सभी ने उसे घेरकर पीटना शुरू कर दिया। हमलावरों के हाथों में डंडे व रॉड थी, जिन्होंने उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार किए और उसे घायल कर फरार हो गए। उसके साथी उसे सिविल अस्पताल लेकर गए। क्यू क्लब के मालिक से हमलावरों का पता किया गया। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी। जांच के बाद सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed