{"_id":"64137b60cf2301f4220ad917","slug":"young-man-harshdeep-singh-was-returning-from-gurudwara-shri-singh-shaheedan-mohali-news-c-16-1-88788-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: तेज रफ्तार बाइक ने बाइक को मारी टक्कर, 20 साल के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: तेज रफ्तार बाइक ने बाइक को मारी टक्कर, 20 साल के युवक की मौत
विज्ञापन
गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां से माथा टेक कर लौट रहा था युवक हर्षदीप सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। सेक्टर-80 के नजदीक एक बाइक को तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया। जबकि इस हादसे में 20 साल के युवक हर्षदीप सिंह की अस्पताल ले जाते हुए मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है
जानकारी के मुताबिक मृतक हर्षदीप सिंह अपने पिता और रिश्तेदार सुरजीत सिंह के साथ 14 मार्च को संक्रांति के मौके पर गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां में माथा टेकने गया था। इसके बाद जब वह सभी करीब सवा 5 बजे गुरुद्वारे से लौट रहे थे तो हर्षदीप सिंह अकेला मोटरसाइकिल से आगे जा रहा था और पिता गुरजिंदर सिंह रिश्तेदार सुरजीत सिंह के साथ पीछे बाइक पर आ रहे थे। जैसे ही वह सेक्टर-80 के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार बाइक उनके पास से गुजरी। कुछ ही दूरी पर देखा तो एक बाइक के साथ हादसा हुआ था। उतरकर देखा तो पता चला कि उनका बेटा जमीन पर पड़ा हुआ था जो खून से लथपथ था। आसपास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रैफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही पंजाब यूनिवर्सिटी के नजदीक हर्षदीप सिंह ने दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार पर केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।