फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Young man dies due to car collision, police searching for driver

Mohali News: कार की टक्कर से युवक की मौत, पुलिस को चालक की तलाश

Mon, 02 Dec 2024 03:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Young man dies due to car collision, police searching for driver
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरड़। खरड़-कुराली मुख्य मार्ग पर शनिवार को रात गांव सहोड़ा में सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। एक अज्ञात कार चालक मोटरसाइकिल के पास सड़क किनारे खड़े युवक को टक्कर मारकर फरार हो गया।
सदर थाना खरड़ के एएसआई जसबीर सिंह ने बताया कि शनिवार को रात 19 वर्षीय आकाशदीप सिंह, गांव मंदवाड़ा खरड़ में मासी की लड़की से मिलने के लिए आया था। रात लगभग 11:00 बजे जब वह जीजा मनप्रीत सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर कुराली जा रहा था। रास्ते में वह गांव सहोड़ा में हरजिंदर ढाबे के पास रुके हुए थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार पीछे से आई और सड़क किनारे अपनी मोटरसाइकिल के पास खड़े आकाशदीप को टक्कर मार फरार हो गई। आकाशदीप को तुरंत सिविल अस्पताल खरड़ पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मृतक परिवार का इकलौता बेटा था। वह कुराली में प्राइवेट नौकरी करता था। खरड़ थाना पुलिस ने मृतक के जीजा मनप्रीत सिंह के बयानों पर अज्ञात कर चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 304ए तथा 427 के तहत मामला दर्ज कर मृतक का पोस्टमार्टम के बाद परिवार के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed