फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Young man attacks neighbor with knife while exchanging money, condition critical

Mohali News: पैसे के लेने-देन में युवक ने पड़ोसी पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर

Wed, 14 Feb 2024 04:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Young man attacks neighbor with knife while exchanging money, condition critical
चंडीगढ़। पैसे के लेन-देन को लेकर एक ही मोहल्ले में रहने वाले एक युवक ने दूसरे को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। तीन जगह चाकू लगने के लिए गंभीर घायल पड़ोसी का सेक्टर-32 के अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने चाकू घोंपने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही नशा तस्करी के दो मामले दर्ज हैं। आरोपी की पहचान मोरी गेट निवासी कमलजीत उर्फ कमली के रूप में हुई है। घायल मोरीगेट निवासी राजकुमार उर्फ काला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने पड़ोसी कमलजीत उर्फ कमली से 80 हजार रुपये उधार लिए हुए थे। रात सवा 10 बजे कमली नशे में धुत होकर राजकुमार के पास पहुंचा। उसने राजकुमार से रुपये मांगे। राजकुमार ने उस समय रुपये नहीं होने के कारण सुबह बात करने के लिए कहा, मगर कमली बिफर गया और उसे गालियां देने लगा। जब उसने ऐसा करने से रोका तो आरोपी ने चाकू निकाल कर घोंप दिया। उसके चाकू से छाती के नीचे वार किया। यही नहीं हमलावार ने राजकुमार के मुंह पर भी वार किया। जिस कारण राजकुमार को बोल पाने में परेशानी हो रही है। मुंह के पास लगे चाकू के कारण उसकी जीभ में भी दिक्कत आई है। इस दौरान राजकुमार को बचाने के लिए उसका भतीजा सोनू बीचबचाव करने आया तो कमलजीत ने पर भी चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में दोनों घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए मनीमाजरा के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से हालत गंभीर होने के कारण राजकुमार को जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया गया। इस मामले में मनीमाजरा थाना पुलिस ने कमलजीत उर्फ कमली को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में प्रयोग किया गया चाकू भी उससे बरामद कर लिया है। राजकुमार का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन



एनडीपीएस एक्ट के दो केस पहले से दर्ज

पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोही के खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के तहत दो केस दर्ज हैं। 2014 में राजगढ़ थाने में केस दर्ज किया गया था और 2016 में मनीमाजरा थाने में उसके खिलाफ नशा तस्करी का केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed