{"_id":"61bcf40445b0fe712443e1ea","slug":"you-will-be-able-to-easily-get-the-number-of-the-old-vehicle-on-the-new-vehicle-mohali-news-pkl436410195","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने वाहन के नंबर को आसानी से लगवा पाएंगे नई गाड़ी पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने वाहन के नंबर को आसानी से लगवा पाएंगे नई गाड़ी पर
विज्ञापन
मोहाली। अगर आपके पास पुरानी गाड़ी है और उसकी मियाद खत्म हो चुकी है तो अब आप अपनी नई गाड़ी पर उस पुराने नंबर को आसानी से लगवा सकते हैं। यह सुविधा ट्रांसपोर्ट विभाग की ओर से दी गई है। इसके लिए लोगों को दिक्कत न आए, इसलिए यह कार्रवाई तय समय में होगी। वहीं, लोग इसके लिए अप्लाई करने के बाद अपने आवेदन के प्रोसेसिंग की जानकारी भी ऑनलाइन देख सकेंगे। दरअसल आरटीए की ओर से यह सुविधा लोगों की ओर से किए जाने वाले ऐसे आवेदनों को देखते हुए की गई है, जिससे उन्हें इसमें कोई दिक्कत न आए।
प्रशासन जब्त कर रहा विंटेज नंबर की गाड़ियां
जानकारी के मुताबिक वीआईपी जिला मोहाली में लोग अपनी लग्जरी गाड़ियों पर फैंसी नंबर लगाकर रखने का शौक रखते हैं और अभी तक नई गाड़ियों पर पुराने विंटेज नंबर लगाकर चलते थे। दूसरी ओर, पंजाब की राज्य सरकार की ओर से प्रदेश में विंटेज नंबर के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी और जो लोग विंटेज नंबर लगाकर गाड़ियों में घूम रहे थे, उन्हें अपने नंबर जल्द से जल्द सरेंडर करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही वीआईपी जिला मोहाली में विंटेज नंबर लगाकर घूम रही गाड़ियों को प्रशासन की ओर से जब्त करने की कार्रवाई को अंजाम देना शुरू कर दिया है। इसके चलते अब लोगों ने अपनी गाड़ियों पर विंटेज नंबर की जगह फैंसी नंबर लगाने का फैसला कर लिया है। जो विंटेज नंबर सरेंडर नहीं करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
ऑनलाइन आवेदन करलगवा सकेंगे फैंसी नंबर
जानकारी के मुताबिक गाड़ियों पर फैंसी नंबर का शौक रखने वाले लोगों की परेशानियों को देखते हुए आरटीए की ओर से यह सुविधा विभाग के पोर्टल पर शुरू की गई है, जिसकी मदद से लोग ऑनलाइन आवेदन देकर अपनी पुरानी गाड़ियों के नंबर को नई गाड़ियों पर लगवा सकेंगे। इसके साथ ही आवेदन करने के बाद प्रक्रिया की जानकारी पोर्टल पर जान सकेंगे।
विज्ञापन
फैंसी नंबरों के लिए सुविधा
अपनी-अपनी गाड़ियों पर फैंसी नंबर लगवाने का शौक रखने वालों के लिए विभाग की ओर से सुविधा शुरू की गई है। इस सुविधा का फायदा उठाकर लोग विंटेज को छोड़कर अपनी पुरानी गाड़ियों के नंबरों को नई गाड़ियों पर लगवा सकेंगे। -सुखविंदर कुमार, आरटीए, मोहाली।