{"_id":"5d4c80028ebc3e6cb8325ea5","slug":"xen-of-construction-wing-suspend-mohali-news-pkl346955699","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएसईबी चेयरमैन ने कंस्ट्रक्शन विंग के एक्सईएन को किया सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएसईबी चेयरमैन ने कंस्ट्रक्शन विंग के एक्सईएन को किया सस्पेंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (पीएसईबी) के चेयरमैन मनोहर कांत कलोहिया ने बोर्ड की कंस्ट्रक्शन विंग के एक्सईएन गुरिंदरपाल सिंह बाठ को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड किया है। चेयरमैन ने बुधवार को बोर्ड दफ्तर व रिहायशी परिसर की चेकिंग की थी। इसमें कई तरह की अनियमितताएं पाई गईं थीं।
बोर्ड चेयरमैन ने एक्सईएन बाठ को बोर्ड कर्मचारी सजा व अपील विनियम 1978 के नियम 16 के तहत कार्रवाई करते हुए सस्पेंड किया है। चेयरमैन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि एक्सईएन कंस्ट्रक्शन विंग की ड्यूटी अपनी सुपरवीजन में बोर्ड दफ्तर के अंदर व बाहर सफाई, बिल्डिंग के रखरखाव के लिए लगाई गई थी। बुधवार को चेकिंग के दौरान बोर्ड बिल्डिंग के ब्लॉक बी व डी, गेस्ट हाउस की बैक साइड में काफी गंदगी थी। बोर्ड द्वारा किराए पर दी गई बिल्डिंग में की जा रही रेनोवेशन के दौरान हुई तोड़फोड़ के बाद हटाया गया समान संभाला नहीं गया। इससे पता चलता है कि एक्सईएन दी गई ड्यूटी को सही ढंग से नहीं निभा रहे थे।
सस्पेंड हुए एक्सईएन गुरिंदरपाल सिंह बाठ ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि बोर्ड के अधिकारी उनके साथ भेदभाव रखते हुए कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फर्नीचर के रखरखाव व रेनोवेशन मैटीरियल को संभालने का काम एस्टेट दफ्तर का है। उन्हें कभी भी बोर्ड अधिकारियों द्वारा लिखित रूप में इसकी जिम्मेदारी नहीं दी गई। उन्होंने कभी अपनी ड्यूटी में कोताही नहीं बरती। समय पर सभी रिपोर्ट्स चेयरमैन और संबंधित ब्रांच को भेजते रहे हैं।