फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Workers shot a marble businessman as he was leaving his home with the intention of robbing him

Mohali News: घर छोड़ने जा रहे मार्बल कारोबारी पर लूटने की नीयत से वर्करों ने लगाई गोली

Fri, 07 Nov 2025 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Workers shot a marble businessman as he was leaving his home with the intention of robbing him
जीरकपुर। मार्बल कारोबारी पर उसके दो वर्करों ने लूटने की मंशा से बुधवार देर रात फायरिंग कर दी। देसी कट्टे से किया फायर मार्बल कारोबारी को नहीं लगा। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर खंभे से टकराने पर मार्बल कारोबारी घायल हो गया। आरोपी मौके का फायदा उठाकर भाग गए।वारदात रात 11 बजे छत लाइट पॉइंट की है, जब मार्बल कारोबारी अपने वर्करों को घर छोड़ने जा रहा था।
विज्ञापन

घायल कार मालिक अनुज गोयल जीरकपुर निवासी है। उसकी पीआर-7 पर मार्बल की दुकान है। फायरिंग करने वाले वर्कर दीपक कुमार उर्फ कालू और दीपक कुमार उर्फ छोटू है। दोनों मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। सूचना मिलते ही डीएसपी गजलप्रीत कौर और एसएचओ जीरकपुर सतिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और घायल अनुज गोयल को उपचार के लिए मोहाली के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने घायल अनुज गोयल के रिश्तेदार की शिकायत पर उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन


मार्बल कारोबारी अनुज गोयल के पास दीपक कुमार उर्फ कालू और दीपक कुमार उर्फ छोटू कुछ समय पहले काम पर लगे थे। अनुज रोजाना उन्हें अपनी आई-10 कार पर छत गांव छोड़ने जाता था। कुछ दिन से दोनों अनुज की रेकी कर रहे थे। बुधवार रात भी रोजाना की तरह अनुज दोनों को अपनी कार में घर छोड़ने जा रहा था। दोनों ने पहले ही अनुज को लूटने का प्लान बनाया हुआ था। उनके पास देसी कट्टा था। दोनों कार की पिछली सीट पर बैठे थे। रात 11 बजे जब छत लाइट पर पहुंचे तो पीछे से अनुज पर देसी कट्टे से फायर कर दिया। गनीमत यह रही कि गोली अनुज को नहीं लेकिन उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सामने पोल से टकरा गई और वह घायल हो गया। छोटू व कालू भी यह देखकर घबरा गए कि अनुज गोली से बच गया। राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




मार्बल कारोबारी पर गाड़ी के अंदर से फायर किया गया था लेकिन वह गोली लगने से घायल नहीं हुआ है। गाड़ी खंभे से टकराने के बाद वह घायल हुआ है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा। - गजलप्रीत कौर, डीएसपी जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed