फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Work on installing speed breakers to curb vehicle speed has begun

Mohali News: वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए स्पीड ब्रेकर का काम शुरू

Wed, 23 Sep 2026 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Work on installing speed breakers to curb vehicle speed has begun
तेज रफ्तार से हादसों का खतरा, स्पीड ब्रेकर लगाने का काम शुरू, शहर के अन्य हिस्सों में भी जरूरत के अनुसार बनेंगे स्पीड ब्रेकर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। शहर में तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए स्पीड ब्रेकर लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसकी शुरुआत लोहगढ़ से हुई है। यहां सड़क पर वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए स्पीड ब्रेकर बनाए जा रहे हैं। इसके बाद शहर के अन्य हिस्सों में भी जरूरत के अनुसार ऐसे स्थान चिह्नित किए जाएंगे, जहां वाहनों की तेज गति से हादसों का खतरा बना रहता है।
जीरकपुर। लोहगढ़ में आबादी और व्यावसायिक गतिविधियों के बढ़ने से यातायात का दबाव बढ़ा है। मुख्य मार्ग पर सड़क खुली होने के कारण चालक अक्सर तेज गति से निकलते हैं। इससे कट, मोड़ और सड़क पार करने वाले स्थानों पर दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। स्पीड ब्रेकर बनने से वाहन चालकों को गति कम करनी होगी, जिससे अचानक सामने आने वाले वाहनों पर नियंत्रण बनाए रखने में मदद मिलेगी। जरूरत वाले स्थानों पर चेतावनी संकेतक और रोड मार्किंग की जाएगी। शहर में बढ़ते यातायात के बीच वाहनों की गति नियंत्रित करना सड़क सुरक्षा के लिए जरूरी है।
विज्ञापन



गलियों में तेज रफ्तार वाहनों की शिकायतें
अधिकारियों के अनुसार, शहर की कई कॉलोनियों और गलियों में तेज रफ्तार वाहनों की शिकायतें हैं। संकरी गलियों में तेज गति से वाहन चलने से राहगीरों, बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा रहता है। हर गली में ट्रैफिक पुलिस की तैनाती संभव नहीं है। इसलिए प्रमुख गलियों और संवेदनशील स्थानों पर स्पीड ब्रेकर, चेतावनी बोर्ड और रोड मार्किंग जैसे उपाय होंगे। इससे गलियों में यातायात अधिक सुरक्षित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर के अन्य हिस्सों में लगेंगे स्पीड ब्रेकर
लोहगढ़ के बाद शहर के दूसरे हिस्सों में सड़क की स्थिति और यातायात दबाव के आधार पर स्थान चिह्नित किए जाएंगे। इनमें आबादी वाले क्षेत्र, स्कूलों के आसपास, कट, मोड़ और अधिक यातायात वाले स्थान शामिल हैं। ईओ परविंदर सिंह भट्टी ने बताया कि लोहगढ़ में तेज रफ्तार वाहनों की लंबे समय से शिकायतें थीं। हादसों की आशंका कम करने और गति नियंत्रित करने को यह काम शुरू हुआ है। चरणबद्ध तरीके से अन्य स्थानों पर भी स्पीड ब्रेकर लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed