फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Work education instructor performed half naked

Mohali News: वर्क एजुकेशन इंस्ट्रक्टर ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

Tue, 29 Aug 2023 01:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Work education instructor performed half naked
पंचकूला। वर्क एजुकेशन इंस्ट्रक्टर एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को सेक्टर-5 स्थित धरनास्थल पर प्रदर्शन किया। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे अर्धनग्न होकर शिक्षा सदन के बाहर सिर मुंडवाने के लिए निकले। पुलिस ने सभी वर्क एजुकेशन इंस्ट्रक्टरों को हिरासत में लेकर उनको यमुनानगर के रास्ते में छोड़ दिया। इस दौरान रास्ते में एक महिला इंस्ट्रक्टर संगीता की तबीयत काफी खराब हो गई। प्रधान रजत भट ने बताया कि एसोसिएशन की मांग है कि सर्व शिक्षा अभियान (समग्र शिक्षा) के तहत हरियाणा के विभिन्न राजकीय विद्यालयों में अगस्त 2014 से कार्यरत वर्क एजुकेशन इंस्ट्रक्टर को परिषद के बाईलॉज 2013 में कवर किया जाए। इनमें संगीत गायन, तबला, फाइन आर्ट, ड्रामा एवं नृत्य इंस्ट्रक्टर शामिल थे। इन लोगों का कहना था कि एसीएस राजेश खुल्लर ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed