फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Work disrupted and people inconvenienced as operations stall at DC, SDM, Tehsil, and Sub-Tehsil offices

Mohali News: डीसी, एसडीएम, तहसील और सब-तहसील कार्यालयों में काम नहीं होने पर कामकाज प्रभावित, लोग परेशान

Sat, 25 Jul 2026 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Work disrupted and people inconvenienced as operations stall at DC, SDM, Tehsil, and Sub-Tehsil offices
मोहाली। लंबित मांगों का समाधान न होने पर डीसी, एसडीएम, तहसील और सब-तहसील कार्यालयों के कर्मचारियों ने शुक्रवार से तीन दिन की हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के पहले दिन कामकाज प्रभावित रहा, जिससे राजस्व और प्रशासनिक सेवाओं के लिए पहुंचे लोगों को परेशानी हुई। कर्मचारी संगठनों ने सरकार को जल्द निर्णय न लेने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। डीसी कार्यालय कर्मचारी यूनियन के प्रधान गुरदेव सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की पदोन्नति से जुड़ी कई मांगें वर्षों से लंबित हैं। इनमें वरिष्ठ सहायक के पद पर पदोन्नति के कम अवसर और नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नति के अवसर बढ़ाने की मांग शामिल है। अधीक्षक ग्रेड-2 से तहसीलदार पद पर पदोन्नति के लिए अनुभव की शर्त चार वर्ष से घटाकर दो वर्ष करने की भी मांग है। विभिन्न कार्यालयों में रिक्त पदों को भरने की मांग भी प्रमुख है। गुरदेव सिंह ने कहा कि सरकार ने उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है, इसलिए हड़ताल का रास्ता अपनाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन



अन्य प्रमुख मांगें

यूनियन ने पांच फीसदी प्रशासनिक भत्ता देने, बाह्य स्रोत और ठेका कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की है। 17 जुलाई 2020 के बाद भर्ती कर्मचारियों को पुराने कर्मचारियों के समान शुरुआती वेतन देने की बात कही गई है। पुरानी पेंशन योजना, एसीपी योजना बहाल करने और 18 फीसदी महंगाई भत्ते की बकाया किस्तें जारी करने की भी मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed