{"_id":"5d9f959c8ebc3e01506ef96d","slug":"women-walking-in-park-strret-dog-bite-her-mohali-news-pkl353419130","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्क में सैर कर रही महिला को लावारिस कुत्ते ने काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्क में सैर कर रही महिला को लावारिस कुत्ते ने काटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। वीआईपी शहर मोहाली में लावारिस कुत्तों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन कोई न कोई कुत्ते का शिकार हो रहा है। ताजा मामला फेज-चार में सामने आया है। जहां पर पार्क में सैर कर रही एक बुजुर्ग महिला को कुत्ते ने काट लिया। घटना के बाद उसे तुरंत प्राथमिक इलाज मुुहैया करवाया गया।
महिला के परिजनों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में गंभीरता दिखाई जाए क्योंकि कुत्तों का आतंक काफी बढ़ गया है। जानकारी के मुताबिक फेज-चार में बुधवार शाम को सैर कर रही बुजुर्ग महिला प्रीतम कौर को एक लावारिस कुत्ते द्वारा काटने का मामला सामने आया है।
वहीं पता चला है कि सेक्टर-56 में कुत्तों ने एक बच्चे को काटा है। उसका भी इलाज चल रहा है। बुजुर्ग महिला के बेटे डॉ. हरजिंदर सिंह ने स्थानीय निकाय विभाग व प्रशासन से मांग की है कि लावारिस कुत्तों व पशुओं पर नकेल कसने की दिशा में कार्रवाई की जाए क्योंकि उक्त दोनों ही लोगों के लिए घातक बने हुए हैं। मोहाली में करीब पांच साल से कुत्तों का आतंक बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन
2017 में कुत्तो ने काटा था बच्चे का होंठ, करना पड़ी थी सर्जरी
2017 में लावारिस कुत्तों ने फेज-दो में गुरुद्वारे के बाहर खेल रहे एक बच्चे को अपना निशाना बनाया था। कुत्ते ने बच्चे के होंठ काट लिए थे। इसके बाद बच्चे की सर्जरी हुई थी। इस दौरान बच्चे के परिजनों ने निगम से मुआवजे की मांग की थी लेकिन बात सिरे नहीं चढ़ी। इसी तरह गांव दाऊ में हड्डारोड़ी के कुत्तों ने एक बच्चे को अपना निशाना बनाया था। वहीं अब इस मामले को लेकर नगर निगम ने कमेटी गठित की है। कमेटी में पार्षद व अन्य लोग शामिल है। कमेटी की पहली मीटिंग हो चुकी है। कमेटी ने नगर निगम को इस संबंधी कुछ सुझाव दिए हैं। वहीं, अगले महीने इस संबंधी मीटिंग बुलाई है।