फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Women took out tractor rally in support of farmers

किसानों के समर्थन में महिलाओं ने निकाली ट्रैक्टर रैली

Sun, 24 Jan 2021 02:23 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
Women took out tractor rally in support of farmers
ट्रैक्टर मार्च में पहुंची महिलाएं। - फोटो : MOHALI
मोहाली। कृषि कानून रद्द करवाने के लिए अब महिलाएं भी किसानों के समर्थन में उतर आई हैं। शनिवार को समाजसेवी संस्था दिशा वुमन वेलफेयर ट्रस्ट के बैनर तले ट्रैक्टर रैली निकाली गई।
विज्ञापन

यह रैली फेज-आठ स्थित गुरुद्वारा अंब साहिब से शुरू होकर फेज सात की लाइटों से होते हुए कुंभड़ा चौक पहुंची और गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह शहीद साहिब में जाकर समाप्त हुई। संस्था की प्रधान हरदीप कौर विर्क ने खुद ट्रैक्टर चलाकर रैली का नेतृत्व किया। इसके अलावा पंजाबी गायिका आर दीप रमन ने खेती संबंधित गीत गाकर रैली में उत्साह भरा। हरदीप कौर विर्क ने कहा कि हम यही चाहते हैं कि केंद्र सरकार तीनों कृषि कानूूनों को वापस ले, ताकि दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसान लौट सकें। इस अवसर पर शोकी, बिट्टू गुर्जर, गोला रुड़की, मिंटू गुर्जर, नरेश, गगनदीप सिंह विर्क, सोनू जांसला और प्रीत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed