फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Women's organization came forward to help the patient fighting with serious illness in PGI

पीजीआई में गंभीर बीमारी से लड़ रहे मरीज की मदद के लिए आगे आई महिलाओं की संस्था

Wed, 22 Sep 2021 02:05 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Women's organization came forward to help the patient fighting with serious illness in PGI
मोहाली। महिलाओं की ओर से चलाई जा रही समाज सेवी संस्था मां अन्नपूर्णा सेवा समिति पीजीआई में किडनी और लीवर की गंभीर बीमारी से जंग लड़ रहे एक मरीज के इलाज में आर्थिक मदद के लिए आगे आई है। इस संस्था ने पीड़ित व्यक्ति की पत्नी को 11 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया करवाई है। साथ ही उम्मीद जताई है कि बीमार व्यक्ति जल्द ही तंदुरुस्त हो जाएगा। संस्था की सदस्यों का कहना है कि भविष्य में भी उनकी संस्था इसी तरह समाज सेवा के काम जारी रखेगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक प्रतिमा निवासी लुधियाना के पति मनजीत सिंह लंबे समय से गंभीर बीमार चल रहे हैं और पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती हैं। लेकिन प्रतिमा को पति के इलाज करवाने में दिक्कत आ रही थी, क्योंकि उनकी आर्थिक हालत ठीक नहीं है। इस कारण परिवार काफी मुश्किल में चल रहा था। इसी बीच किसी ने प्रतिमा को उक्त संस्था के बारे में बताया तो उसने आर्थिक मदद के लिए संस्था से संपर्क किया और अपनी मजबूरी बताई। इस पर संस्था की सदस्यों में अनीता जोशी, सरोज बाला, पुनीता मनकोटिया, नीतू शर्मा पीड़ित परिवार की मदद के लिए पीजीआई पहुंची और सहायता राशि सौंप कर बीमार मनजीत सिंह के जल्द ठीक होने की कामना भी की।
विज्ञापन

बता दें कि मां अन्नूपर्णा सेवा समिति संस्था करीब 7 साल से इलाके में सक्रिय है और इसमें हर वर्ग की महिलाएं सदस्य हैं। इनमें कामकाजी, गृहिणी और बिजनेस वुमन तक शामिल हैं। यह महिलाएं हर महीने खुद पैसे इकट्ठा करती हैं और जरूरतमंदों को मदद पहुंचाती हैं। मोहाली में कुछ समय पहले हुए जलभराव में संस्था ने सहायता का काम किया था। इसके अलावा कोरोना काल में कई लोगों की नौकरियां चली गई थी तो ऐसे लोगों को राशन मुहैया करवाया था और उनके बच्चों की फीस तक भरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed