फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Women councilors surrounded the Mayor's office and accused him of speaking in a wrong way

महिला पार्षदों ने मेयर का दफ्तर घेरकर लगाया गलत तरीके से बोलने का आरोप

Wed, 29 Sep 2021 02:06 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Women councilors surrounded the Mayor's office and accused him of speaking in a wrong way
मोहाली। नगर निगम भवन में आयोजित बैठक के बाद मंगलवार को उस समय माहौल गर्मा गया, जब आजाद ग्रुप की महिला पार्षदों ने मेयर के दफ्तर के बाहर पहुंचकर नारेबाजी शुरू कर दी। पार्षद गुरमीत कौर ने कहा कि वह हाउस की बैठक में जब मेयर को अपने वार्ड में काम न होने के बारे में बताने गई तो उस समय मेयर का जवाब था कि मैडम तुआडी उम्र नहीं हुई, तुस्सी घर जाओ। इस तरह बोलकर मेयर ने महिलाओं का अपमान किया है। जबकि मेयर ने कहा कि ऐसे शब्द उन्होंने बिल्कुल नहीं कहे हैं। काम से उम्र का कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा था कि वह सभी कामों की सूची देखकर आपको फोन पर ही बता देंगे। मेयर ने कहा कि फिर वह गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां में जाकर कसम खाने को तैयार हैं। अगर महिला पार्षद का आरोप सही मिला तो वह अपनी सीट से उतर जाएंगे। अगर वह सही है तो जिस सीट पर महिला पार्षद हैं वह भी उस पर नहीं रहेंगी। हालांकि इसी बीच सभी डिप्टी मेयर और वहां पर मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को शांत किया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक आजाद ग्रुप से संबंधित वार्ड नंबर-50 की पार्षद गुरमीत कौर कहना था कि उनके वार्ड में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। वह इस बारे में कई बार अधिकारियों को बता चुकी हैं। लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि जैसे पूर्व सेहतमंत्री बलबीर सिंह सिद्धू को जब नए मुख्यमंत्री से पूछा कि उनका क्या कसूर है। उसी तरह वह उनसे पूछ रही है कि आखिर उनका क्या कसूर है। उन्होंने बताया कि इलाके के लोग उनसे सवाल पूछते हैं। वह कई बार रिमाइंडर तक दे चुकी हैं। उन्होंने कहा कि वह हाउस की बैठक में भी मेयर को यहीं बता रही थीं, जबकि मेयर ने उनके साथ गलत तरीके से बात की है।
विज्ञापन

इस मौके पर मेयर जीती सिद्धू ने दलील दी कि उन्होंने गुरमीत कौर को सिर्फ यहीं कहा था कि वह पूरा रिकॉर्ड चेक कर लेते हैं। इसके बाद इस बारे में उन्हें फोन पर ही बता देंगे। उन्होंने उम्र संबंधी कोई बात नहीं की। अन्य महिला पार्षदों ने भी इस बात को लेकर गुस्सा जाहिर किया। उनकी दलील थी कि मीडिया के पास इस संबंधी रिकॉर्ड है। महिला पार्षद कहना है कि उम्र आदि का सवाल चुनाव से पहले होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ के वार्डों में विकास, हमारे वाले में अनदेखी
पार्षद गुरमीत कौर ने कहा कि वह वार्ड-50 से पार्षद हैं और निगम उनके वार्ड की अनदेखी कर रहा है। यहां पास हो चुके कामों को जानबूझकर लटकाया जा रहा है। जबकि साथ के वार्डों में विकास कार्य तेजी से हो रहा है। कांग्रेसी पार्षदों के वार्ड में मकान नंबर प्लेट, सड़कों और पेवर ब्लॉक के काम हो रहे हैं। जबकि उनके वार्ड से धक्केशाही की जा रही है। इसे वह बर्दाश्त नहीं कर सकती। अधिकारियों को कई बार रिमाइंडर दे चुकी है, लेकिन वह बात करने से भी पीछे हट जाते हैं। ऐसा करके वह लोगों के साथ धोखा कर रहे हैं। शहर के सभी लोग टैक्स देते हैं, ऐेसे में नगर निगम को सुविधाएं देनी होंगी।

हार चुके उम्मीदवारों के साथ किया प्रोजेक्टों का शुभारंभ
महिला पार्षद गुरमीत कौन ने कहा कि शनिवार को उनके वार्ड में पूर्व सेहतमंत्री, मेयर और नगर निगम की पूरी टीम ने पहुंचकर उनके इलाके में विकास कार्य शुरू करवाए। लेकिन इस दौरान भी उनकी अनदेखी की गई और निगम चुनाव में जो उम्मीदवार हारे थे, मेयर और उनकी टीम उन्हें साथ लेकर चल रही थी। जबकि वह चुनी हुई पार्षद है, उन्हें इस बारे में बताया तक नहीं गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed