{"_id":"6578c243e1bc2d19a50e62f4","slug":"woman-standing-on-the-road-hit-by-bike-dragged-50-feet-in-coma-mohali-news-c-71-1-mli1003-9074-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: सड़क पर खड़ी महिला को बाइक ने मारी टक्कर, 50 फीट घसीटा, कोमा में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: सड़क पर खड़ी महिला को बाइक ने मारी टक्कर, 50 फीट घसीटा, कोमा में
विज्ञापन
मोहाली। फेज-3बी1 मार्केट के पास तेज रफ्तार हिमाचल नंबर केटीएम बाइक सवार युवक ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। इतना ही नहीं, युवक महिला को बाइक के साथ 50 फीट तक घसीटता ले गया। हादसे में महिला के सिर में गहरी चोट आई है और वह कोमा में चली गई है। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसे दो दिन से होश नहीं आया है। आरोपी की पहचान रिशव पॉल हाल वासी फेज-9 के रूप में हुई है। मटौर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर बाइक जब्त कर ली है और आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया है। पीड़िता के पति शिकायतकर्ता जसवंत सिंह वासी फेज-11 ने पुलिस को बताया कि 10 दिसंबर को उनके बेटे का जन्मदिन था। वह पत्नी सिमरन और छह वर्षीय बेटे के साथ फेज 3बी1 मार्केट आए थे। इसके बाद वह घर जाने के लिए फेज-3ए की तरफ कैब लेने के लिए फुटपाथ पर खड़े थे। इस दौरान करीब शाम सात बजे सिमरन ऑटो देखने गई तो मदनपुर चौक की तरफ से एक मोटरसाइकिल तेजी से आया। उसने सिमरन को जोरदार टक्कर मारी और करीब 50 फीट तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे में सिमरन के सिर और शरीर में काफी चोटें लगीं। मौके से उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां वह फिलहाल वेंटिलेटर पर है।
इलाज करवाने के आश्वासन से मुकरा
पेशे से बैंक कर्मचारी पीड़िता के पति जसवंत सिंह ने बताया कि सिमरन की हालत काफी खराब है। हादसे में उसके सिर के अंदर दो जगह से खून बह गया। इतना ही नहीं, खोपड़ी में भी फ्रैक्चर है। तभी से वह वेंटिलेटर पर कोमा में है। हादसे के समय लोगों ने आरोपी को पकड़ कर बाइक समेत पुलिस के हवाले कर दिया। थाने में पुलिस के सामने उसने इलाज का पूरा खर्च उठाने का आश्वासन दिया लेकिन अभी तक आरोपी ने एक रुपया नहीं दिया। वहीं, पुलिस ने भी बिना पूछताछ और मेडिकल कराए आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया। इस बारे में मटौर थाने के एसएचओ गब्बर सिंह और डीएसपी सिटी-1 प्रभजोत कौर से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया।