फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Woman pastor accuses gunman of assault, Christian brotherhood jammed

महिला पास्टर के साथ मारपीट के विरोध में ईसाई भाईचारे ने लगाया जाम

Sun, 01 Nov 2020 01:45 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Woman pastor accuses gunman of assault, Christian brotherhood jammed
खरड़। महिला पास्टर और उसके साथियों की मारपीट करने के खिलाफ रोष में आए ईसाई भाईचारे की ओर से शनिवार को खरड़ बस स्टैंड पर धरना देकर जाम लगाया गया। इस दौरान भाईचारे ने एसएचओ सिटी खरड़, सरकारी अस्पताल के एसएमओ और संबंधित डाक्टर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सिटी पुलिस की ओर से दर्ज किए गए मामले को रद्द करने की मांग की।
विज्ञापन

इस मामले में इंडियन क्रिश्चियन लीग के अमर सिंह, अवतार सिंह, लुक्स ईसा मसीह, एडविन पॉल समेत अन्य नेताओं ने आरोप लगाया कि पंजाब में ईसाई भाईचारों के खिलाफ पंजाब सरकार और प्रशासन के खराब व्यवहार के कारण महिला पास्टर रुपिन्दर कौर और उसके साथी पास्टर के साथ कांग्रेसी चेयरमैन के एक गनमैन ने मारपीट की। इसके बाद उन्होंने 100 नंबर पर कॉल करके पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद वह इलाज के लिए सिविल अस्पताल खरड़ में गए तो वहां गनमैन ने उनका पीछा किया और उनका सही इलाज न होने देने की कथित तौर पर धमकी भी दी।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने उल्टे पीड़ित परिवारों के बच्चों सहित लोगों के खिलाफ ही मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस जल्द ही दर्ज मामले को रद्द नहीं करती तो पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से एक लाख से अधिक ईसाई भाईचारे के लोग जमा होंगे। इस मौके पर पहुंची डीएसपी खरड़ रुपिन्दरदीप कौर सोही ने पहले धरना देने वाले लोगों से बातचीत की और बाद में वह उनको अपने दफ्तर लेकर गईं। यहां उन्होंने एसएसपी मोहाली को मामले की जानकारी दी। इसके बाद इसाई भाईचारे की ओर से उन्हें एक शिकायत पत्र दिया गया और उसकी जांच करके ईसाई भाईचारे के पीड़ितों को इंसाफ दिलवाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed