फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   'Zero FIR' from Budgam reaches Zirakpur; investigation into theft case begins.

Mohali News: बडगाम की जीरो एफआईआर पहुंची जीरकपुर, चोरी के मामले में जांच शुरू

Thu, 01 Oct 2026 12:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
'Zero FIR' from Budgam reaches Zirakpur; investigation into theft case begins.
जीरकपुर। सामान चोरी होने के मामले में जम्मू-कश्मीर के बडगाम पुलिस थाने में दर्ज जीरो एफआईआर अब मोहाली पुलिस तक पहुंच गई है। एसएसपी मोहाली के निर्देश पर जीरकपुर पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। जांच की जिम्मेदारी एएसआई लाभ सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट रोड स्थित एफिनिटी ग्रीन्स निवासी अशोक बंसल ने 30 जुलाई 2026 को हमहामा पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि 20 जुलाई को उनका सामान चोरी हो गया था। घटना हमहामा पुलिस के अधिकार क्षेत्र में नहीं होने के कारण उन्होंने जीरो एफआईआर दर्ज कर उसे संबंधित क्षेत्र के पुलिस थाने में भेजने का अनुरोध किया था। शिकायत के आधार पर पुलिस पोस्ट हमहामा की रिपोर्ट के अनुसार बडगाम पुलिस थाने में बीएनएस की धारा 303 के तहत जीरो एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद बडगाम पुलिस ने संबंधित पुलिस अधिकारियों से मामले में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट साझा करने को कहा।
विज्ञापन

मामला मोहाली पहुंचने पर एसएसपी ने जीरकपुर थाना प्रभारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। अब पुलिस चोरी की परिस्थितियों, चोरी हुए सामान और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed