फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   If land parcels in the Aerotropolis are subdivided, farmers' rights will also be divided.

Mohali News: एयरोट्रोपोलिस में जमीन के टुकड़े हुए तो किसानों के अधिकार भी बंटेंगे

Thu, 01 Oct 2026 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
If land parcels in the Aerotropolis are subdivided, farmers' rights will also be divided.
मोहाली। गमाडा की सबसे अहम एयरोट्रोपोलिस आवासीय परियोजना के लिए जमीन देने वाले किसानों की चिंता अब जमीन के अधिग्रहण से आगे बढ़कर लैंड पूलिंग के अधिकारों और मिलने वाले प्लॉटों के आकार तक पहुंच गई है। किसानों का कहना है कि उनकी एक जगह मौजूद जमीन को अलग-अलग पॉकेट में बांटकर एलओआई जारी किए जा रहे हैं। इससे जमीन का एकमुश्त लाभ नहीं मिल पा रहा और कई किसानों के सामने बड़े प्लॉट या शोरूम की जगह छोटे बूथ तक सीमित होने की स्थिति बन रही है। सबसे ज्यादा प्रभावित गांव कुरड़ी के किसान हैं, जिन्होंने मामले के समाधान की मांग को लेकर पुड्डा के प्रमुख सचिव विकास गर्ग से मुलाकात की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गमाडा ने एयरोट्रोपोलिस आवासीय परियोजना के लिए कुरड़ी, बड़ी, सियाऊ, पत्तों, बाकरपुर, मटरां, छत और किशनपुरा की करीब 3522 एकड़ जमीन अधिग्रहित की है। इस क्षेत्र में परियोजना के ई, एफ, जी, एच, आई और जे-6 पॉकेट विकसित किए जाने हैं। किसानों को लैंड पूलिंग के तहत एलओआई जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। किसानों की मुख्य आपत्ति यह है कि उनकी पूरी मालिकाना जमीन को एक स्थान पर जोड़कर उसका लाभ देने के बजाय जमीन जिस-अलग पॉकेट में आ रही है, उसके अनुसार अलग-अलग एलओआई जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

एक एकड़ जमीन दो हिस्सों में बंटी
कुरड़ी के किसानों सरपंच नाहर सिंह, नंबरदार बलजीत सिंह ने बताया कि गांव की करीब 1392 एकड़ जमीन परियोजना में शामिल हुई है। कई किसानों की एक जगह मौजूद जमीन दो या तीन पॉकेट में बंट गई है। एक किसान ने बताया कि उसकी एक एकड़ जमीन दो हिस्सों में विभाजित हो गई। इसके चलते उसे शोरूम के बजाय केवल बूथ मिलने की स्थिति बन रही है और उसकी अलग-अलग कनाल व मरले के लिए अलग एलओआई मिल रही हैं। किसानों का कहना है कि जमीन के इस तरह विभाजित होने से उन्हें ओएसटीई के तहत मिलने वाले प्लॉट के अधिकार पर भी असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट जाने की चेतावनी
कुरड़ी के सरपंच नाहर सिंह, नंबरदार बलजीत सिंह सहित जग़रूप सिंह, गुरप्रीत सिंह, गुरभेज सिंह, गुरजंट सिंह, परमजीत सिंह और गुरजीत सिंह ने कहा कि करीब 2000 कनाल जमीन के मालिकों को पॉकेट के आधार पर एलओआई मिलने से आर्थिक नुकसान की आशंका है। उन्होंने मांग की कि पूरी जमीन को एक इकाई मानकर लैंड पूलिंग का लाभ दिया जाए। किसानों ने बताया कि उन्होंने पुड्डा के प्रमुख सचिव विकास गर्ग के समक्ष मामला रखा है। उनके अनुसार, प्रमुख सचिव ने मामले का समाधान करने का भरोसा दिया है। किसानों ने कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे अपने अधिकारों के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed