फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   ED raid at TDI concludes after 53 hours; everything from documents to mobile data scrutinized.

Mohali News: 53 घंटे बाद खत्म हुई टीडीआई में ईडी की रेड, कागजों से मोबाइल डेटा तक खंगाला

Thu, 01 Oct 2026 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
ED raid at TDI concludes after 53 hours; everything from documents to mobile data scrutinized.
मोहाली। सेक्टर-119 के टीडीआई हाउस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की करीब 53 घंटे से चल रही तलाशी बुधवार शाम समाप्त हो गई। सोमवार सुबह करीब 15 सदस्यीय टीम ने टीडीआई बिल्डटेक लिमिटेड और सिटी सेंटर से जुड़े परिसरों में तलाशी शुरू की थी। बुधवार शाम करीब पौने चार बजे ईडी के अधिकारी परिसर से बाहर निकले।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान ईडी की टीम ने जमीन से जुड़े दस्तावेजों, वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य फाइलों की जांच के साथ कंप्यूटर, हार्ड डिस्क और मोबाइल फोन में मौजूद डिजिटल डेटा भी खंगाला। सूत्रों के अनुसार, जांच के लिए जरूरी समझी गई हार्ड डिस्क में मौजूद फाइलों और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड की कॉपियां तैयार की गईं। मोबाइल फोन के डेटा की भी क्लोन कॉपी तैयार किए जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, टीडीआई हाउस में हुई कार्रवाई का एक प्रमुख पहलू पीआर-6 सड़क परियोजना के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे से जुड़ी कथित अनियमितताओं की जांच है। करीब छह करोड़ रुपये के कथित अतिरिक्त मुआवजे से जुड़े मामले में भी रिकॉर्ड खंगाले जाने की जानकारी है। वहीं, मोहाली सिटी सेंटर से जुड़ी कार्रवाई का संबंध करीब 650 करोड़ रुपये के कथित एफसी फर्स्ट बैंक फंड मामले और कथित मनी लॉन्ड्रिंग की जांच से बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों से भी हुई पूछताछ

तलाशी के दौरान कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और अन्य संबंधित लोगों से भी पूछताछ की गई। ईडी अधिकारियों ने दस्तावेजों में दर्ज जानकारियों का इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड से मिलान किया। करीब 53 घंटे तक रिकॉर्ड और डिजिटल डेटा की जांच के बाद टीम आवश्यक दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की प्रतियां लेकर परिसर से रवाना हुई।

हालांकि, ईडी की ओर से तलाशी के दौरान मिले दस्तावेजों, डिजिटल डेटा अथवा आगे की कार्रवाई को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। साथ ले जाए गए रिकॉर्ड और डिजिटल डेटा की आगे जांच के बाद ही मामले में अगली कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होगी।

गमाडा से भी तीन घंटे ज्यादा चली तलाशी

इससे पहले गमाडा कार्यालय में ईडी की तलाशी करीब 50 घंटे तक चली थी। टीडीआई हाउस में चली कार्रवाई इससे करीब तीन घंटे ज्यादा रही। गमाडा कार्यालय में भी जमीन और रिकॉर्ड से जुड़े दस्तावेजों की जांच की गई थी। अब ईडी द्वारा जुटाए गए दस्तावेजों और डिजिटल डेटा की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है।

सूत्रों के मुताबिक, जांच आगे बढ़ने पर गमाडा से जुड़े आईएएस और पीसीएस अधिकारियों को पूछताछ के लिए समन जारी किए जाने की संभावना है। वहीं, टीडीआई के अलावा मोहाली सिटी सेंटर से जुड़े लोगों और कंपनियों पर भी ईडी की जांच का फोकस रहने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed