{"_id":"60a421f58ebc3edea103c146","slug":"woman-living-in-pg-raped-accused-absconding-mohali-news-pkl413773452","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली : पीजी में रह रही महिला से दुष्कर्म, आरोपी फरार... पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली : पीजी में रह रही महिला से दुष्कर्म, आरोपी फरार... पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला
विज्ञापन
मोहाली। थाना फेज-एक की पुलिस ने हरियाणा निवासी एक महिला की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान मनजीत सिंह और मोनू दोनों निवासी बेरियां, कुरुक्षेत्र, हरियाणा के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक मोहाली के एक पीजी में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह अपने पति से अलग रह रही थी। कुछ दिन पहले उसके पति के दो रिश्तेदार उसके पास आए, साथ ही उसे कहा कि उसे उसके बच्चों से मिलवा देंगे। उस समय वह घर में अकेली थी। ऐसे में दोनों रिश्तेदारों ने मौका पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।
पीड़िता की शिकायत के बाद थाना फेज-एक की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी फरार हैं। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि उक्त महिला दो तीन साल से अपने पति से अलग मोहाली में रह रही थी और यहां पर एक निजी कंपनी में नौकरी करती है।